छत्तीसगढ़

अयोध्या भूमिपूजन को लेकर बेरला व भिम्भौरी भाजपा मण्डल क्षेत्र में दीपावली जैसी रही रौनक

 

बेरला-बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, जनता समेत रामभक्तों ने विशेष क्षण पर दिखाई उत्साह

छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेरला:- प्रदेश भाजपा के आह्वान पर विगत कल बेरला नगर मुख्यालय समेत पूरे विकासखण्ड क्षेत्र में मर्यादा पुरषोत्तमश्रीराम जन्मभूमि अयोध्या नगरी में मंदिर निर्माण को लेकर हुए भूमिपूजन कार्यक्रम के उत्साह की झलक पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को देखने को मिली।ज्ञात हो कि लगभग 500 साल के संघर्ष लाखो लोगो के बलिदान के बाद मिला है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भगवानश्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रखे जाने के अवसर को ऐतिहासिक व गौरवशाली बनाने बेरला-बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामवासी स्थानीय पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल जी की अगुवाई में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये घर मे भगवा ध्वज ,घर को दीप से सजाया एवं आरती पूजा पाठ किया।पूरे संसार के राम भक्त के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा इस दिन हर गांव,गली,शहर में एक ही चर्चा श्रीराम जी के इसी कड़ी में पूर्व विधायक जी के गृहग्राम पंचायत रेवे से लेकर परपोड़ा, सरदा, भिम्भौरी, कुसमी, देवरबीजा, हसदा, गोड़गिरी, गुधेली, कोदवा, पतोरा, लेंजवारा, सिलघट, रांका, सांकरा, बेरलाकला समेत इत्यादि सेक्टर एवं हर गाँव में उमंग व उत्साह देखी गयी।ब्लॉक अंतर्गत भाजपा के दोनों मण्डल बेरला एवं भिम्भौरी में मण्डल अध्यक्ष की नेतृत्व में जबरदस्त खुशी व हर्षोल्लास के वातावरण देखने को मिला।लगभग हर गांव में दीपावली की तरह घरो को दीपो से सजाया गया तथा चौक में भगवान की प्रतिमा रखकर,मंदिर में पूजा पाठ कर सभी भक्तो ने आशिर्वाद लिया।

सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा टिकेश्वर साहू 9589819651

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button