छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में सजाया स्नेह व प्यार

राजा ध्रुव। जगदलपुर- रिश्ते तो कई होते हैं दुनिया में लेकिन एक रिश्ता बहुत ही खास होता है। ये रिश्ता है भाई और बहन का। भाई और बहन चाहे कितनी ही दूर क्यों न हों। उनके बीच का प्यार कभी कम नहीं होता। मां के बाद बहन ही होती है जो एक आदमी के लिए हमेशा दुआ मांगती रहती है और उसका ख्याल रखती है। बहन छोटी हो या बड़ी, वो हमेशा भाई का ख्याल रखती है और अपने भाई से बहुत प्यार करती है। वैसे तो भाई-बहन का प्यार सदा बरकरार रहता है लेकिन एक ऐसा पर्व है जो इस प्यार को कई गुना बढ़ा देता है वो है रक्षाबंधन का त्यौहार।

Related Articles

Back to top button