छत्तीसगढ़

गौ वंश की आत्मा की शांति और क्षेत्र को प्रकोप मुक्त करने किया गया 54000 गायत्री मंत्रो का जाप एवं एक कुंडीय यज्ञ

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

गौ वंश की आत्मा की शांति और क्षेत्र को प्रकोप मुक्त करने किया गया 54000 गायत्री मंत्रो का जाप एवं एक कुंडीय यज्ञ

तखतपुर. मेड़पार बाज़ार में हुई 54 गौ वंश की दुखद मृत्यु की शांति के लिए आज बेलपान में नर्मदेश्वर प्रांगण में 54हज़ार गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।

 


ऐसी मान्यता है कि गौ माता की हत्या से क्षेत्र को किसी अनिष्ट की आशंका को देखते हुए तखतपुर को किसी भी तरह के अनिष्ट एवं अमंगल से बचाया जा सके इसलिए स्थानीय नागरिकों ने आज ये आयोजन किया। इसके अंतर्गत आज सुबह से ही गायत्री मंत्र का जाप किया गया। 54000 गायत्री मंत्रों के जाप के साथ एक कुंडीय गायत्री यज्ञ गौ माताओं की आत्मा की शांति और क्षेत्र को दोष मुक्त करने यज्ञ में आहुति दी गयी।

उल्लेखनीय है की मेड़पार में ठूंस ठूँस कर भर दिए जाने के कारण 54 गौ वंश ने दम घुटने से दम तोड़ दिया था।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर्षिता पाण्डेय,
घनश्याम कौशिक,त्रेतानाथ पाण्डेय,संतोष कश्यप,बी आर महोबिया,विश्वनाथपटेल ,प्रदीप कौशिक ,रामचरण वस्त्रकार, दिलीप कोरी, कृष्ण कुमार साहू, एस व्ही गजबे सुरेश पांडेय, साधु राम कौशिक, सुकदेव कौशिक, नैनलाल साहू, ऋषि पटेल, सुधीर वर्मा, अश्वनी साहू, दिनेश साहू, काशी देवांगन, कोमल सिंह, श्रीमती ललिता कश्यप, दिलीप तोलानी, ज्ञान सिंह, ओंकार सोनी, संजय सोनी, परस राम साहू, विश्वनाथ यादव, दाऊ राम साहू, सुदर्शन गिरी, मूलचंद कौशिक, जितेंद्र साहू, प्रमोद शर्मा, अजय यादव, लवकुमार पांडेय, गोविंद कश्यप, सीताराम यादव और सुनील साहू सहित काफी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों को शाल से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button