छत्तीसगढ़

ऑनलाइन काव्य पाठ संपन्न, साहित्यिक मंच हिंदी साहित्य परिषद कोण्डागांँव का आयोजन

कोंडागांव। दिनांँक 27.07.2020 दिन सोमवार को हिन्दी साहित्य परिषद् छत्तीसगढ़ कोण्डागाँव इकाई तथा कला, साहित्य एवं जनजातीय सरोकार की राष्ट्रीय पत्रिका ककसाड़ के तत्वावधान में द्रष्टा संत प्रवर कवि कुल चूणामणि विश्व कवि श्री सीताराम चरणांबुज चंचरीक पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर हिन्दी साहित्य परिषद् छत्तीसगढ़ जिला कोण्डागांव इकाई के द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का अविस्मरणीय आयोजन रश्मि विपिन अग्रिहोत्री केशकाल के संयोजन में संपन्न हुआ।

http://sabkasandesh.com/archives/68888

आयोजन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं साहित्यकार सुनील दत्त मिश्रा थे। अध्यक्षता डॉ राजाराम त्रिपाठी राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय किसान महासंघ, संपादक, साहित्यकार, संरक्षक हिन्दी साहित्य परिषद् कोण्डागाँव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र रावल प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा समीक्षक के रूप में राजनारायण द्विवेदी अंबिकापुर उपस्थित थे। आ. शिप्रा त्रिपाठी जी जो ककसाड़ राष्ट्रीय पत्रिका की वरिष्ठ सदस्य, “संपदा” समाजसेवी संस्थान की महासचिव, आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की गायिका हैं के द्वारा तुलसीदास जी के दोहों का सरस और सुमधुर गायन प्रस्तुत किया गया। प्रतिष्ठित कवि एवं मंच संचालक गजेन्द्र हरिहारनो दीप डोंगरगाँव जिला राजनांदगाँव तथा सुपरिचित रचनाकार रश्मि विपिन अग्रिहोत्री केशकाल के लाज़वाब संचालन में सावित्री मिश्रा झारसुगुड़ा ओडिशा, अर्पणा तिवारी इंदौर मप्र., शशांक दुबे छिंदवाड़ा मप्र, गीता द्विवेदी अंबिकापुर, वर्षा ठाकुर भिलाई, पल्लवी झा रायपुर, महेश राजा महासमुंद, नलिनी बाजपेयी संबलपुर कांकेर, इंद्राणी साहू साँची भाठापारा, अंजलि तिवारी मिश्रा जगदलपुर, गजेन्द्र द्विवेदी गिरीश भिलाई, डी सी त्रिपाठी रायपुर, बबीता दुबे रायपुर, नवीन तिवारी दुर्ग, विनोद तिवारी अंबिकापुर, चमेली कुर्रे सुवासिता जगदलपुर, संतोष श्रीवास्तव कांकेर, शत्रुंजय तिवारी दुर्ग, पूनम दुबे अंबिकापुर, मीरा आर्ची चौहान कांकेर, अनिल कसेर उजाला डोंगरगांव, सीमा साहू दुर्ग, अशोक यादव कांकेर, कोंडागांव से एस पी विश्वकर्मा , उमेश मंडावी, विश्वनाथ देवांगन, मधु तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा ने भावपूर्ण रचनाओं का पाठ किया। सरस्वती वंदना पूनम दुबे , स्वागत संबोधन क्रमशः अर्पणा तिवारी, मधु तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा तथा आभार ज्ञापन ब्रजेश तिवारी ने किया ।

http://sabkasandesh.com/archives/68881

http://sabkasandesh.com/archives/68877

http://sabkasandesh.com/archives/68706

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button