छत्तीसगढ़राजनीतिक

AAP: कोंडागांव जिला प्रशासन ने कोरोना को बनाया धंधा, आम जनता पेे कार्यवाही एवं डॉ काव्या रेड्डी पर मेहरबानी- आसुतोष पांडे

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक आसुतोष पांडे ने प्रेस को सम्बोधित कर बताया है कि एक तरफ जिला प्रशासन होम कोरेन्टीन का उल्लंघन करने वाले और दुकानों दुकानदारों आम जनता के नियमो के पालन न करने पर कोंडागांव क्लेक्टर सीधे एफआइआर का आदेश करते है। वही दूसरी तरफ पूरे शहर को कोरोना से ग्रषित कर कॉरेन्टीन सेंटर बनाने वाली डॉ काव्या रेड्डी व उसके परिवार पर अब तक अपराध दर्ज न कर कोंडागांव क्लेक्टर क्या संदेश देना चाहते है। क्या सरकारी नियम कायदे कानून सिर्फ जनता के लिए है या कानून सब के लिये है।

पांडे ने जिला प्रशासन चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लॉक डॉउन का हवाला देकर गरीब जनता और व्यापारी को लूटना और सरकारी अपराधियों को सरक्षण देना यदि यू ही चलता रहा तो आम आदमी पार्टी धारा 144 को तोड़ेगी। जिला प्रशासन से ये हम मांग करते है कि वह जनता को स्पष्टीकरण दे कि डॉ काव्या रेड्डी पर अब तक अपराध दर्ज क्यों नही हुआ और नगर पालिका और पुलिस कर्मियों द्वारा पूरे नगर में गरीब जनता पे दमनकारी अभियान सब्जी वालों की सब्जी लूट कर जब्त कर लेना जैसी गुंडागर्दी की हम कड़ी निंदा करते है। आम आदमी पार्टी गरीब किसान व्यापारी के साथ है। प्रसाशन सावधान हो कर्तव्य परायण बने औऱ क्लेक्टर कोंडागांव में हिम्मत हो तो उन लुटेरे भ्रस्ट लोगों पर कार्यवाही करके दिखाए जो कोंडागांव की राजनीति पर काबिज है जिला प्रशासन से निवेदन है वातावरण को सौहार्द पूर्ण बनाये और जनता की सेवा का मौका मिला है।डंडा न चलाये, अन्यथा जनता भी मजबूर हो जायेगी सड़क पे उतरने को सोसल डिस्टेंस से लेकर लोकडौन तक धारा 144 का पालन सबकी जिम्मेदारी है न कि केवल मजलूम अवाम की।

http://sabkasandesh.com/archives/68619

http://sabkasandesh.com/archives/68574

http://sabkasandesh.com/archives/68570

http://sabkasandesh.com/archives/68441

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button