छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जोरातराई में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया पुलिया निर्माण का भूमिपूजन

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के अंतर्गत ग्राम जोरातराई मे 49.78 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू शामिल हुए।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ जोरातराई पार्षद श्रीमती ममता बाग, मरोदा पूर्व पार्षद केशव बंछोर, एल्डरमेन तरुण बंजारे, एल्डरमेन श्रीमती संगीता सिंह, सचिव राजेन्द्र यादव, राजु नायक, अशोक साहु, महादेव बाग, सुभाष सोना, ईश्वर साहु, पप्पू निर्मलकर, रोहित धनकर, प्रकाश सिंह, नवई पार्षद गोविन्द चतुर्वेदी, यशवंत साहु, लोचन, हरिचंद बेहरा आदि मौजूद थे।