खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन व निगम प्रशासन का रहा सख्त पहरा

अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त मातहतों के साथ सड़क में उतरे

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही, वसूले जुर्माना

भिलाई। जिले में कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के बीच दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश के तहत चाइना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लागू लॉकडाउन के निर्देशो का पालन कराने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे आज निगम अधिकारियों  के साथ रिसाली निगम क्षेत्र के चौक चौराहों, व्यवसायिक स्थलों, सार्वजनिक जगहों का आज अल सुबह ही भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का सघन निरीक्षण कर मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिये एवं लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान निगम आयुक्त श्री सर्वे ने निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के साथ स्टेशन मरोदा में बनी ओव्हरब्रीज के नीचे सब्जी विक्रेताओं को लॉकडाउन की महत्ता को बताते हुए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईस भी दिये। आज निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में पुलिस प्रशासन सहित रिसाली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चौक चौराहों पर खड़े होकर राहगीरों पर सख्ती दिखाते हुए दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया व घर से बाहर न निकलने की चेतावनी देते हुए वापस घर भेजा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी निगम क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमो का पालन कराने गंभीरता दिखाई। जहां पर कोविड 19 के नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी दिशा निर्देशो का गंभीरता से पालन नही करने पर लोगों से समझाईस के साथ साथ सख्ती भी बरती गई।

इस दौरान निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा 4800 रू. का दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा 1400 रू. का चालान काटा गया। निगम की उडऩदस्ता टीम आज लॉकडाउन के पहले दिन सुबह से ही सक्रियता दिखाते हुए मार्निंग वॉक करने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए राहगिरों के साथ साथ दुकानदारों व फुटकर सब्जी विक्रेताओं से बिना मास्क पहने एवं समाजिक दूरी का पालन नही करने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू एवं उपअभियंता हिमांशु कावड़े रिसाली व रूआबांधा क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने सक्रियता दिखाई वहीं स्टेशन मरोदा, टंकी मरोदा व नेवई वार्डो में राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम सहित रमेशर निषाद, विनोद शुक्ला और पुलिस प्रशासन से के. एल. गौर, खेमू साहू, शमीम आदी ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते नजर आये। रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत डुंडेरा, जोरातरई, पुरैना मे निगम के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में निगम कर्मचारी संतोष तिवारी, संतराम जंघेल, जगन्नाथ, तरूण यादव ने कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु लोगों से अपील के साथ साथ समझाईस भी दिये।

Related Articles

Back to top button