छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इंडिया प्रजा बंधु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत आज दुर्ग भिलाई में

करेंगे पार्टी के नवीन कार्यालय का शुभारंभ

भिलाई। इंडिया प्रजा बंधु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ए रंजीत ओफिर गुरूवार 14  मार्च को दुर्ग भिलाई के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रात: साढे 9 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगे एवं वहां से सीधे भिलाई पॉवर हाउस अंबेडकर चौक उतरकर बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान इंडिया प्रजा बंधु के दुर्ग भिलाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका वहां जर्बदस्त स्वागत करेंगे। उसके पश्चात वे केम्प 1 श्रीराम पोटलू चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे तथा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत ओफिर उसके पश्चात वे प्रात: साढ़े 11 बजे दुर्ग के सिंधिया नगर हाउस नंबर 490 वार्ड 21 में इंडिया प्रजा बंधु पार्टी के नवीन कार्यालय का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर इंडिया प्रजा बंधु के दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष ए बाल शिवाजी, कार्यकारिणी अध्यक्ष बी स्वामी नाटलू, उपाध्यक्ष एन शैलेष, सुधीश शरण महासिचव तथा महिला विंग की अध्यक्ष ट्रीसा डेविड सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button