छत्तीसगढ़

केशकाल विधानसभा स्तरीय हाट बाजार संघ ने सांसद मोहन मंडावी पर लगाया क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

18 jul, 2020/सबका संदेश

कोंडागांव/केशकाल। अब तक के अधिकांश कांकेर लोकसभा सांसदो के द्वारा लगातार केशकाल विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगता रहा है। इस बार यह आरोप केशकाल विधानसभा स्तरीय हाट बाजार संघ के व्यापारीयो की ओर से लगाया गया। केशकाल विधानसभा स्तरीय हाट बाजार संघ के अध्यक्ष नीरज अग्निहोत्री ने बताया कि कल काकेर लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी से कोण्डागाव जिले मे हाट बाजार संचालन से जुडी समस्या को लेकर भेट वार्ता हेतू काकेर के व्यापारीयो के द्वारा केशकाल के व्यापारी संघ के लिए समय लिया गया था और इस हेतू हमे आज सुबह 10 से 11बजे का समय दिया गया था, जिसके लिए केशकाल नपंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान स्वयं व्यापारी संघ के साथ कांकेर के लिए रवाना हुवे परन्तु रास्ते मे ही कांकेर से व्यापारीयो की ओर से दुरभाष पर जानकारी दी गयी कि कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी कांकेर मुख्यालय से रायपुर की ओर रवाना हो गये। इससे केशकाल विधानसभा स्तरीय हाट बाजार संघ के व्यापारीयो को घोर निराशा हुई और सभी लोग कांकेर लोकसभा सांसद के केशकाल के प्रति इस उदासीन उपेक्षापूर्ण रवैये के प्रति आक्रोशित हुये तत्पश्चात केशकाल नपंचायत अध्यक्ष रोशन  जमीर खान जी ने हमारे क्षेत्र की पुर्व विधायक, कांग्रेस की ओर से कांकेर लोकसभा की पुर्व उम्मीदवार एवं वर्तमान मे राज्यसभा सांसद श्रीमति फुलोदेवी नेताम से सहयोग लेने की सलाह दी और तत्काल ही राज्य सभा सांसद श्रीमति फुलोदेवी नेताम से दुरभाष पर चर्चा कर समस्या से अवगत कराते हुवे मीलने का समय मांगा जिस पर श्रीमति फुलोदेवी नेताम जो स्वयं राज्यसभा सांसद होते हुयेे भी अपने खेत मे स्वयं कृषि कार्य मे व्यस्त हैं। उन्होने अपनी सहमति और मीलने का समय भी दिया फिर केशकाल के सभी व्यापारीगण केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व मे सांसद महोदया के घर पहुंचे जहां महोदया पहले से ही अपने खेत की ओर निकलने की तैयारी मे थीं, उन्होने सभी को अपने घर मे ससम्मान स्वागत करते हुये जलपान कराने के पश्चात समस्याओ से अवगत हुई और समस्या की गंभीरता को समझते हुये तत्काल कोण्डागाव जिलाधीश महोदय पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को फोन लगाया। केशकाल व्यापारी संघ की ओर से केशकाल  नपंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान ने समस्याओ की विस्तृत चर्चा सांसद महोदया से की और जल्द समाधान का आग्रह किया जिस पर सांसद महोदया ने आश्वासन दिया की समस्याओ का जल्द ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस विषय पर व्यापारी संघ के द्वारा सासद महोदया को लिखीत ज्ञापन भी सौपा गया, ज्ञापन देने केशकाल विधानसभा स्तरीय हाट बाजार व्यापारी संघ केशकाल की ओर संघ के विभीन्न विभाग जैसे कपडा विभाग की ओर से पुरूषोत्तम राठी, अफजल चिश्ती, मनिहारी व अन्य विभाग के अध्यक्ष अर्जुन सोनवानी, होटल विभाग की ओर से अनिल यादव शामिल रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/66940

http://sabkasandesh.com/archives/66932

http://sabkasandesh.com/archives/66929

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button