Uncategorized

पूर्व मंत्री धनेश पटीला को अन्ताव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बनाये जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल

पूर्व मंत्री धनेश पटीला को अन्ताव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बनाये जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल, डोंगरगढ में हुई आतिशबाजी देवेन्द्र गोरले डोंगरगढ- छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर पूर्व मंत्री धनेश पटीला को अंताव्यवसायी सहकारी समिति एवं विकास निगम का चैयरमैन नियुक्त करने तथा डोंगरगढ विधानसभा के विधायक भुनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास

 

प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त होने पर डोंगरगढ़ में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। 16 जुलाई गुरुवार को वार्ड नं 1 के पार्षद शिव निषाद के तत्वाधान में सिंगोला बांधा तालाब के सामने एवं अरुण ग्वाला के तत्वाधान में टाकीज चौक में आतिशबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रकाश महानदी, खिलेश्वर साहू , अमन यादव, योगी राय, गोलू निषाद, रमन दास मानिकपुरी, पाल्ले खान, राकेश निषाद, राजू निषाद, सोनी रामटेके, पप्पी बिंदल, पीयूष बिंदल, अश्वनी फुले, गौरव ग्वाला, राज सोलवंशी, नन्नू यादव, धन्नू यादव, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button