छत्तीसगढ़

विवाह को लेकर रोज होता था विवाद, आखिर में छोटे भाई ने कर ही दी बड़े भाई की हत्या

08 July, 2020/सबका संदेश

कोंडागाँव/केशकाल। केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर विवाह की बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर एक छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही हत्या में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक रिंकू कचलाम पिता सुखराम कचलाम, उम्र 27 वर्ष तथा मृतक दिनेश कचलाम पिता सुखराम कचलाम उम्र 31 वर्ष दोनों सगे भाई थे। जिसमे से छोटे भाई की शादी हो गयी थी तथा बड़े भाई की शादी अब तक नहीं हो पाई थी। जिस वजह से नाराज बड़ा भाई आए दिन घर वालों से झगड़ा किया करता था। इसी झगड़े के दौरान बीती रात लगभग 9:30 बजे खाना खाते वक्त विवाह के संदर्भ को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस हो गयी। जिसके बाद आरोपी रिंकू कचलाम ने आक्रोशित होकर कुल्हाड़ी उठाया और लगातार प्रहार कर अपने ही भाई की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे ग्राम सरपंच सियाराम चनाप ने फ़ोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद हमारे द्वारा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

http://sabkasandesh.com/archives/65099

http://sabkasandesh.com/archives/65112

http://sabkasandesh.com/archives/65157

http://sabkasandesh.com/archives/65094

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button