भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई

जगदलपुर। आज दिनांक 4 जुलाई 2020 जगदलपुर में पीजी कॉलेज परिसर पर स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला चढ़ाकर व नमन करते हुए पुण्यतिथि मनाई गई और प्रण लिया गया। विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर युवा मोर्चा काम करेगा और जिस प्रकार विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे उनके आदर्शों को मानते हुए युवा मोर्चा काम करेगा, युवाओं के प्रेरणा स्रोत शुद्ध शोध एवं गुणों से परिपूर्ण एवं देश को स्वर्णिम भारत का सपना दिखाने वाले स्वामी विवेकानंद जी सब के आदर्श रहे हैं। स्वामी जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तन कार्य शक्ति पर बहुत विश्वास था उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर नमन करता है जिस महान व्यक्तित्व की आज पुण्यतिथि है। वह आज भी जीवन से अपने विचारों के साथ उनका नाम स्वामी विवेकानंद जी है स्वामी विवेकानंद जी की इन शक्तिशाली विचारों का आज भी देश के युवाओं पर गहरा असर है। उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते स्वामी विवेकानंद जी भारत की उन महान विभूतियों में से हैं, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। आप जो भी सोचेंगे आप वही हो जाएंगे अगर आप खुद को कमजोर सोचेंगे तो आप कमजोर बन जाएंगे अगर आप सोचेंगे कि आप शक्तिशाली है तो आप सभी शक्तिशाली बन जाएंगे एक विचार सुनिए और उस विचार को अपना जीवन बना लीजिए उस विचार के बारे में सोचें और उस विचार के सपने देखें अपने दिमाग अपने शरीर के हर अंग को उच्च विचार से भरने बाकी सारे विचार छोड़ दें यही सफलता का रास्ता है। एक नायक की तरह जीये हमेशा कहे मुझे कोई डर नहीं सबको यही कहे कोई डर नहीं रखो ताकत ही जीवन है और कमजोरी मौत है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, नरसिंह राव, जयराम दास, शशि नाथ पाठक, बंटू पांडेय, संतोष नाग, हरि शंकर झा, मनोज पटेल, परेश टाटी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।