छत्तीसगढ़

️वार्षिक वेतन वृद्धि में रोक हटाये जाने पर संयुक्त शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री का माना आभार

️कोंडागाँव। कोरोना संक्रमण काल के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के समस्त अधिकारी/कर्मचारी के वार्षिक वेतन वृद्धि में पर रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके पश्चात लगातार इस निर्णय का चौतरफा विरोध हुआ। संयुक्त शिक्षक संघ ने अभियान चलाकर वेतन वृद्धि में लगाए गए रोक को हटाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर दिनांक 1/06/2020 को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पुनर्विचार करने का मांग किया था जिसमें कोण्डागांव जिले में भी संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर पुष्पेंन्द्र कुमार मीणा का स्वागत करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। गत दिवस अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन एवं शासन स्तर पर किए गए चर्चा में संयुक्त शिक्षक संघ ने सक्रिय भूमिका निभाया था।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा वार्षिक वेतन वृद्धि में लगाए गए रोक को हटाते की घोषणा किया गया। अब कर्मचारीयो/अधिकारीयो को नियमित रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित कोण्डागांव जिलाध्यक्ष शिवराज ठाकुर, रामदेव कौशिक, कौशल नेताम, रोशन हिरवानी, ब्रिजेश तिवारी, संतोष जायसवाल, चन्दुलाल देशमुख, मिट्ठु मांझी, जयलाल पोयाम विशंभर बघेल महेश पटेल शीत कुमार मरकाम डमरु मरकाम भगत नाग चंद्रभान बघेल सुशील कुमार दास ईश्वर साहू मनीषा मरई रमेश मरकाम रामलाल नेताम आदी ने वेतन वृद्धि में लगाए गए रोक को हटाने के लिए मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का समस्त अधिकारी/कर्मचारी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया हैं।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button