छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम क्षेत्र से हटाया गया कंटेनमेंट जोन जिले में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाये जाने पर कन्टेन्मेंट जोन से विमुक्त

DURG:-जिले के नेवई बस्ती, वार्ड नं 42 नगर पालिक निगम, रिसाली वार्ड 60, इस्पात नगर, वार्ड नं0 60 रिसाली, बस्ती शारदा स्कूल के पास, एवं वार्ड 59, रिसाली सेक्टर दक्षिण, नगर पालिक निगम रिसाली, जिला दुर्ग में कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के उपरांत उक्त क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्र में पिछले 14 दिवस में कोई भी नए पॉजिटिव केस नहीं आये है। अत: कंटेनमेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए चिन्हित क्षेत्र को निम्न निर्देशों के साथ विमुक्त किया जाता है। उक्त कंटेनमेंट क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को होम क्वारंटाईन किया गया है उनके क्वारंटाईन अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी। चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे। चिन्हिंत क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0788.2210773 पर सूचित करेंगे।

Related Articles

Back to top button