छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में इसे पोस्ट करने वाले पर महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया में वायरल ‘पोल्ट्री फॉर्म में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि’ संबंधी खबर फेक

स्वास्थ्य विभाग ने कहा यह आधारहीन, भ्रामक और झूठी खबर, विभाग ने किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में नहीं कराई है जांच

*सोशल मीडिया में इसे पोस्ट करने वाले पर महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई*

रायपुर. 24 जून 2020. स्वास्थ्य विभाग ने ‘’छत्तीसगढ़ के जिलों में पोल्ट्री फार्म में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि, ब्रायलर मुर्गे व मुर्गियां पाई गई कोरोना संक्रमित” शीर्षक से सोशल मीडिया पर वायरल खबर को फेक बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे भ्रामक और झूठी खबर बताते हुए कहा है कि विभाग द्वारा किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गे-मुर्गियों में कोरोना वायरस की मौजूदगी की जांच नहीं कराई गई है। यह पूरी तरह आधारहीन और लोगों को गुमराह करने वाली खबर है। विभाग द्वारा सोशल मीडिया में इसे पोस्ट करने वाले पर महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button