नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की मुलाकात,विधायक ने दी शुभकामनाए
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG-20200623-WA0138.jpg)
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की मुलाकात,विधायक ने दी शुभकामनाए
जगदलपुर -राजा ध्रुव -कांग्रेस पार्टी की अनुषांगिक संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला व शहर स्कूल युनिट का गठन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया है। इन छात्र नेताओं ने विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन व कांग्रेस पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन ने आर्शिवचन स्वरुप छात्र हित व कांग्रेस हित में कार्य करने को कहा और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि एनएसयूआई से जुड़कर पीजी कॉलेज में अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करने
का मौका मिला और आप सबके आर्शिवाद के बदौलत विधायक बना। विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बढ़ चढ़कर कांग्रेसी गतिविधियों में हिस्सा लेने को कहा। इस दौरान जिला महामंत्री अनवर खां,प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,एनएसयुआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, एनएसयुआई प्र्रदेश सचिव आसिफ़ अली व उस्मान रजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान जिला लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा, संजू जैन व सूर्यनारायण राव व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।