मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान-द्वितीय चरण नक्सल प्रभावित नारायणपुर में कोराना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई जारी
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/617-3.jpg)
नक्सल प्रभावित नारायणपुर में कोराना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई जारी
नारायणपुर- मानसून की दस्तक के बाद जिले में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत बीते 15 जून से हुई है, जो 14 जुलाई तक चलेगी। जिले के दोनों विकासखण्ड नारायणपुर और ओरछा में अभियान शुरू हो गया है। द्वितीय चरण के सात दिनो में 9235 लोगों की
![](http://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/617-2-300x225.jpg)
![](http://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/617-1-300x254.jpg)
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के लोगों को मलेरिया से मुक्ति दिलाने हेतु पूरे बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की शुरूआत की। जिसका प्रथम चरण 15 जनवरी से 14 फरवरी 2020 तक चलाया गया था। जिसके द्वितीय चरण की शुरूआत बीते 15 जून से की गयी है। इस अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र के अलावा दूरस्थ अंचलों, मजरों-टोलों व अन्य स्थलों में लोगों की मलेरिया की सघन जांच की जा रही है। संभाग में इस अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित किया गया ताकि लोग मलेरिया से जागरूक हो सकें। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों की मलेरिया की सघन जांच का कार्य कर रही हैं।
बता दें कि मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग जिला नारायणपुर द्वारा 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चले इस सघन अभियान में जिले के 1 लाख 73 हजार 991 लोगों की मलेरिया जांच की गई थी। जांच में 11 हजार से ज्यादा महिला, पुरूष और बच्चे मलेरिया पाजिटिव पाये गए थे। पाजिटिव पाये गये सभी मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर मलेरिया की खुराक दिया गया था। जिसमें पाजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आयी।