खास खबरछत्तीसगढ़

पार्षद शर्मा ने मानदेय की राशि को खुद पर खर्च न कर परोपकार में लगाया..



जीवन यादव सबका संदेश न्यूज़ बोड़ला/चिल्फ़ी

कवर्धा/बोड़ला: पार्षद ओमप्रकाश शर्मा ने 6 महीने में अपनी मानदेय की राशि गौ – माता की सेवा, वार्ड में बेटियों की शादी और पौधरोपण में खर्च कर दिया।
जिस दिन वे पार्षद बने उसी दिन पद के साथ एक और शपथ ली थी, वह है शासन से मिलने वाली मानदेय की राशि को स्वहित में खर्च न करते हुए परोपकार में लगाया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को वे अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मानदेय नहीं लिया था।
उनसे प्रेरित होकर नगर के वार्ड -1 के पार्षद ओमप्रकाश शर्मा मानदेय का पैसा नेक कार्यों में लगा दिए हैं।

शासन से पार्षद को हर महीने 2 हजार रुपए मानदेय मिलता है। जब उन्हें पहली बार मानदेय मिला तो उसका उपयोग उन्होंने गौमाता की सेवा में हौ व उनके इलाज के लिए दवाईयां मंगाई गईं।
पौधरोपण कराया गया: 17 जून को

वार्ड में एक बेटी का विवाह हुआ।
पार्षद शर्मा ने बतौर उपहार अपनी मानदेय की राशि उसे भेंट की।
पार्षद ने इससे पहले 4 महीने का मानदेय वार्ड में पौधरोपण व उसकी सुरक्षा के लिए तड़ – गार्ड लगवाने में खर्च कर दिया।

केवल मानदेय का पैसा नहीं, बल्कि पार्षद निधि की राशि का उपयोग किन विकास कार्यों पर खर्च करना है, इसे लेकर भी वार्डवासियों से निर्णय लेते हैं।
पार्षद शर्मा के काम से प्रभावित होकर कुछ अन्य पार्शद भी इनका सहयोग देने में हाथ बढ़ाते हैं।
पार्षद ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वे इसी शर्त पर चुनाव लड़े थे कि वह शासन से दी जा रही मानदेय की राशि कभी खुद के लिए खर्च नहीं करेंगे।
नगर पंचायत की बैठक या अन्य समारोह में चाय – नाश्ता व अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे।
पूरे 5 साल वे मानदेय की राशि परोपकार में ही लगाएंगे।

विज्ञापन एवं समाचार हेतु सम्पर्क करें
09111212085/09131305298

Related Articles

Back to top button