खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई विधायक देवेन्द्र ने किया जमकर योगाभ्यास महापौर के दिनचर्या में ही शामिल है योग, प्रतिदिन करते है घर में योगासन

BHILAI:-महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जमकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने अलग अलग मुद्राओं में योग कर किया। हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने निवास पर महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव पद्म उत्कटासन की मुद्रा में दिखे। योग मुद्राओं में यह मुद्रा बेहद कठिन मानी जाती है लेकिन देवेन्द्र यादव ने इसे बड़ी ही सहजता से किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज देशभर में सामूहिक समारोह का आयोजन नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के कारण लोग अपने घरों पर ही योग कर रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई के युवा महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने भी घर पर रहकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने योग मुद्राओं में जमकर पसीना बहाया। कई अद्भुत आसनों के बीच उनके द्वारा पद्म उत्कटासन भी किया गया।

महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव की दिनचर्या में ही योग व व्यायाम शामिल है। कोरोना संक्रमण के कारण जिम व व्यायाम शालाओं के बंद होने के कारण वे अपने घर पर ही इसका अनुशरण करते हैं। रोज सुबह व्यायाम के साथ योग करना उनके स्वाभाव में शामिल है। इसे लेकर महापौर व विधायक बेहद गंभीर रहते हैं और अपने साथ लोगों को भी स्वस्थ्य रहने के लिए योग व व्यायाम अपनाने की सीख देते हैं।

Related Articles

Back to top button