भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय वर्चुवल संवाद, कवर्धा और पंडरिया के सैकड़ो कार्यकर्ता वेबएक्स के जरिये हुए शामिल*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG_20200606_134209-9.jpg)
*भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय वर्चुवल संवाद, कवर्धा और पंडरिया के सैकड़ो कार्यकर्ता वेबएक्स के जरिये हुए शामिल*
*0 भाजपा की विधानसभा स्तरीय जनसंवाद सम्पन्न*
*0 भारत ने दुनिया को बता दिया कैसे अनुशासित रहा जाता है: संतोष पाण्डेय*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम द्वारा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुडने एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर मंगलवार को विधानसभा स्तरीय वर्चुअल जनसंवाद का आयोजन किया गया था। वर्चुअल जनसंवाद में सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित कवर्धा और पंडरिया विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने वेबएक्स के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधानसभा स्तरीय वर्चुअल जनसंवाद को संबोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बीते एक वर्ष में हमने वह स्वप्न साकार होते देखा जो हम बचपन से नारा लगाया करते थे कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, वो कश्मीर हमारा है वो सारे का सारा है। आज दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने धारा 370 को हटाकर उस स्वप्न को साकार किया। ट्रिपल तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को न्याय देने का काम किया है। नागरिकता संशोधन कानून लाकर पीड़ित, शोषित, वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया। आज केन्द्र में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। इससे पूर्व देश ने देखा है कि पूर्व की सरकारों पर किस प्रकार से हजारों करोड़ों के घोटालों के आरोप लगते रहे है आज मोदी जी के नेतृत्व में इमानदार और देश की सेवा करने वाली सरकार है। देश ने देखा है कि कैसे एक रुपए भेजा जाता था और जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते थे।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि दुनिया कहती थी कि भारत में अनुशासन नहीं है आज मोदी जी के नेतृत्व में देश की 130 करोड़ जनता ने दुनिया को बता दिया कि कैसे अनुशासित रहा जाता है। देशवासियों की एकजुटता से दुनिया भर में भारत को लेकर जो संदेश गया उससे भारत का लोहा दुनिया भर के देश मान रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम निश्चित ही इस महामारी पर विजय प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत बनने जा रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संकट के चलते आज हम सभी डिजिटल माध्यम से जुड़ रहे है। केन्द्र की सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ सबका विश्वास जीतने वाली मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण हुए हैं और ऐसे समय में बीते एक वर्ष में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों को हमने हासिल किया है। केन्द्र की इन्हीं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने आज हम वर्चुअल माध्यम से संवाद कर रहे है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से हमारी लगातार रैलियां व महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हो रही है। भाजपा द्वारा आज एक सफल डिजिटल रैली का आयोजन किया गया। इसके लिए आईटी सेल की पूरी टीम बधाई के पात्र है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कोरोना संकट के चलते एतियातन केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सावधानी बरतने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और इन तमाम सावधानियों व उपायों से जनता को भी अवगत कराने एवं आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को अंतर की राशि चार किश्तों में देने की बात हो रही है। यह किसानों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है। किसानों को अंतर की राशि एक किश्त में एक साथ दी जानी चाहिए परन्तु प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली और बदइंतजामी का आलम यह है कि कई लोगों की मौत जहरीले जीवों के काटने और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्चुअल रैली के माध्यम से और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। साथ ही साथ प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार की विफलताओं से भी हमें जनता को अवगत कराना है। जनता से जुड़कर जनता के हित में कार्य करना और जनता के हित की लड़ाई लड़ना हमारा लक्ष्य है।
पूर्व विधायक अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बीते एक वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है जिन्हें निश्चित ही इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। आने वाली पीढ़ी निश्चित ही इन कार्यों को याद कर गौरान्वित महसूस करेगी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, गोपाल साहू, दुर्गेश ठाकुर, नितेश अग्रवाल, रतिराम भट्ट, सुखदेव धुर्वे, गजपाल साहू, मुकेश ठाकुर, परमेश्वर चंद्रवंशी, नीलाम्बर चंद्राकर, राघवेंद्र वर्मा, बरसाती लाल वर्मा, मंगलूसिंग पोर्ते, गुलाब साहू, चंदन पटेल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, संतोष मिश्रा, श्रीकांत उपाध्याय सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।