दैनिक राशिफल

17 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष

आज बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं।कोई लंबा सौदा या शादी-ब्याह के प्रस्ताव पर फैसला करने से बचें।

वृषभ

आज आप अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे।

मिथुन

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही उनका व्‍यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। बातचीत के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

सिंह

बेरोजगार लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। भावनाओं भरा दिन होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी जल्दी ही मिल सकती है। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।

कन्या

आज आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। आप आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। संतान पर नजर रखने की कोशिश करें। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं।

तुला

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। घर से बाहर जाते समय कुछ मीठा खाकर जाएं। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बनाए रखने के लिए समाज के कामों में सहयोग दें।

धनु

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। ऑफिस में बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे।

मकर

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा| भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन

रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button