एंकर-लछनपुर गांव के पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की बीती रात हत्या हो गई। चुनावी रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

एंकर-लछनपुर गांव के पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की बीती रात हत्या हो गई। चुनावी रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने उस पर हमला कर दिया।सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
रिपोर्ट कान्हा तिवारी
हमलें में तेरस की जहां मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
वीओ-जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लछनपुर में हुई इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते पंचायत चुनाव में तेरसराम यादव की पत्नी ज्योति यादव जनपद सदस्य के लिए प्रत्याशी थी। ज्योति चुनाव भी जीत गई। चुनावी
प्रतिद्वंदी गांव के ही रामगोपाल साहू की पत्नी थी। जो ज्योति से चुनाव हार गई थी। चुनाव के दौरान हुई रंजिश के परिणामस्वरूप आपसी वैमनस्य पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद से ही आपस में कई बार विवाद की स्थिति बनी थी। शुक्रवार को तेरसराम यादव के साथ गांव के ही कुछ लोगों का विवाद हो गया। इससे खिन्न होकर तेरसराम शिकायत करने जांजगीर कोतवाली आया था। यहां से शिकायत करने के बाद तेरसराम वापस अपने गांव पहुंचा। जैसे ही वह गांव पहुंचा कुछ ग्रामीण उस पर टूट पड़े। उसकी पिटाई होते देख उसका भाई होरीलाल यादव बीच बचाव करने पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उस पर भी हमला बोल दिया। गंभीर पिटाई से जख्मी हो चुके तेरसराम की मौत हो गई। वहीं घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई है। पुलिस ने मामले में गांव के ही चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100