Uncategorized

OMG: यहाँ पुरुष करते हैं दूसरों की बीवियो को भगाकर शादी

 

 

सबका संदेस न्यूज़-शादी जिसे विवाह भी कहा जाता है। यह दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है।

दुनियाभर में शादी को लेकर अनेक रीति-रिवाज बनाये गये है जिनमें से कई हैरान करने वाले हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। जी हां आप हैरत में पड़ जायेंगे कि बीवियों को चुराकर शादी कैसे ?

चलो तो आज हम आपको आज इस अनोखे रीति-रिवाज और रस्म के बारे में बताते हैं। पश्चिमी अफ्रीका में एक वोदाब्बे नामक जनजाति पायी जाती है। इस जनजाति के लोग दूसरों की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस जनजाति के लोगों की पहचान ऐसे शादी करना ही है।

आपको बता दें कि इस जनजाति में दो शादियां करते हैं जिसमें पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है,  लेकिन दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना होता है। जी हां आपको बता हें कि ये यहां की रीति-रिवाजों में आता है।

जानकारी के लिये बता दें कि इस शादी के लिये यहाँ हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टवल के दौरान लड़के यहाँ चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाऔं को रिझाते और मनाते हैं। लेकिन ये सब करते समय ध्यान दिया जाता है कि उस महिला का पति वहाँ मौजूद न हो या वो ये सब देख नहीं रहा हो और उसे इस बात की जानकारी भी न मिले।

अगर महिला मान जाती है तो पुरुष उस महिला को लेकर भाग जाते हैं। और उसके बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोगों द्वरा करवा दिया जाता हैं। ऐसी शादी को लव मैरिज मानकर स्वीकार लिया जाता है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button