छत्तीसगढ़

कलेक्टर रजत बंसल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली

   

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

जगदलपुर -राजा ध्रुव- कलेक्टर रजत बंसल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे शहर के संजय मार्केट में व्यवस्था बनाने हेतु चर्चा किया गया। इस दौरान शाम 6 बजे तक दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने कहा की जगदलपुर शहर में दुकानों को शाम 6 बजे बंद नहीं करने पर कार्यवाही होगी। कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम में सभी का सहयोग जरूरी है। इसलिए शासन-प्रशासन के द्वारा निर्धारित दुकान संचालन के समय को कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं किये जाने की स्थिति में रात्रि लगने वाला कर्फ्यू को शाम 4 बजे करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में हाट बाजार निर्धारित तिथियों में नियमित रूप से खुली रहेगी। इसके साथ ही जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में व्यवस्था बनाने हेतु शनिवार 13 जून को दोपहर 3 बजे बैठक भी आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने शहर के प्रमुख बाजारों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा की बाजारों एवं दुकानों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन नही करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button