शहीद बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

कहा बिरसा मुंडा आदिवासियों के थे मसीहा
दुर्ग। शहर जिला अनुसूचित जनजाति कांग्रेस विभाग के तत्वाधान में आज सिकेालाबस्ती वार्ड स्थित बूढ़ादेव देवालय में अमर शहीद बिरसा मुण्डा की 120वीं शहादत दिवस को सादगी पूर्ण मनाते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने शहीद बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये बताया कि बिरसा मुण्डा आदिवासियों के मसीहा थे, ”हमारे देश में हमारा शासन” का बिगुल फूॅककर अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज को जल,जंगल,जमीन,स्वाभिमान एवं उनके अधिकार के स्वतंत्रता के लिये एक जुट कियां जिससे पूरे भारत में उलगुलान आंदोलन मुख्य रूप में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया। श्रद्धांजलि सभा में शंकर सिंह ठाकुर पार्षद, सुदशर््ान ठाकुर, विष्णु ठाकुर, उमेश ठाकुर, भोजराज ठाकुर, विजेश बर्वे, मोतीराम देवांगन, लखन लाल सेन, विजय ठाकुर, उत्तम नेताम आदि उपस्थित थे।