छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रदेश में कोरोना कहर के बीच रिसाली निगम हुई सख्त, उडऩदस्ता टीम की ताबड़तोउ कार्यवाही

BHILAI । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के देशभर में बढते प्रकोप व प्रदेश में तेजी से पांव पसार चुके संक्रमित बीमारी की रोकथाम व नियंत्रण के मददेनजर शासन के गाइड लाइन का अवहेलना करने पर रिसाली निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा गुरूवार को ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। गुरूवार को क्षेत्र के जागरूक लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर रिसाली निगम क्षेत्रों में शाम 7 बजे के बाद भी व्यवसाय संचालित किए जाने पर व्यवसायियों को चेतावनी देते हुए दुकान बंद कराया एवं आर्थिक दंड वसूला गया। टीम द्वारा प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की बढोत्तरी को देखते हुए व्यवसायियों को नियम निर्देशों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई। टीम द्वारा बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों से भी 3200 रूपए का अर्थदंड वसूल किया गया। बता दें कि केन्द्र व प्रदेश शासन द्वारा लॉकडाउन 4 के आते आते छूट प्राप्त दुकानों की संख्या में बढोत्तरी होने से व प्रवासी मजदूरों के गृह जिलों में निरंतर पहुंचने से प्रदेश में संक्रमणों की तेजी से इजाफा हुआ है। बढती भीड़ के चलते लॉकडाउन के दौरान बनाएं गए नियम शिथिल पडऩे लगे है। शहर के दुकानों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आवागमन शहर के बाजारों में बढ गया है। लोग बिना मॉस्क के भी निकलने लगे हैं। सभी जगहों पर नियम निर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। लिहाजा पहले से ही अर्लट निगम की टीम द्वारा लोगों की शिकायत पर गुरूवार को सभी वार्डों का औचक निरीक्षण कर निर्धारित समय के बाद भी खुले दुकानों को कड़ाई से बंद कराया गया।

उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम अमला व उउऩदस्ता टीम निगम क्षेत्रों में लगातार कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है तथा आम नागरिकों व व्यापारियों से मॉस्क लगाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने का आग्रह व अपील निरंतर करते आ रहा है। किन्तु अधिकांश लोग नियम निर्देशों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। जोकि क्षेत्र कि पूरी जनता के लिए घातक है। गुरूवार को ही टीम द्वारा रिसाली क्षेत्र के कंटेंटमेंट जोन एरिया मौहारी मड़ौदा का भी सघन निरीक्षण किया गया। इस क्षेत्र में आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित है। पुलिस और निगम की टीम चैकस व चैकन्नी है। लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की बराबर आपूर्ति उचित माध्यम से की जा रही है। निगम आयुक्त श्री सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का प्रतिदिन औचक निरीक्षण कर सभी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जोन एरिया के नोडल अधिकारी अनिल मेश्राम, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगन्नाथ कुशवाहा, बृजेन्द्र परिहार, गोपाल सिन्हा, विनोद शुक्ला, पुलिस प्रशासन से युवराज बांधे, खेमू साहू, दीपक साहू व मेजर नाग सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद राजू मंडावी भी कंटेंटमेंट जोन की विशेष निगरानी रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button