छत्तीसगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेवसाय को प्रदेश भाजपा का कमान मिलने पूर्व विधायक अवधेश चन्देल जी ने दी बधाई,कहा नेतृत्व में होगा पार्टी का विस्तार

छत्तीसगढ़  बेरला:-प्रदेश के सरगुजा सम्भाग से बीजेपी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दो बार के पार्टी के अध्यक्ष रह चुके आदिवासी नेता विष्णुदेवसाय को प्रदेश में पार्टी की नेतृत्व की जिम्मेदारी हेतु चुने जाने बेमेतरा के पूर्व विधायक मा.अवधेश चन्देल जी बधाई दी है।

इस दौरान पूर्व विधायक चन्देल जी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के समर्पित वरिष्ठ आदिवासी चेहरे के तौर पर विष्णुदेव जी का नाम सामने आने से प्रदेश में पार्टी का विस्तार होगा।क्योंकि काफी दिनों से पार्टी प्रतिनिधित्व के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश नेतृत्व की तलाश की जा रही थी,जो अब विराम लग गई।वही अब पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने वाले कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार होगा।हालांकि इससे पूर्व भी दो बार विष्णुदेव जी पार्टी के मुखिया के तौर पर प्रदेश का उत्तरदायित्व सम्भाल चुके है।जिससे उनके अनुभव का फायदा प्रदेश के कार्यकर्ताओं, युवाओं समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मिलेगा।इस दौरान चन्देल जी ने कार्यकर्ताओं में भरोसा जताया कि जल्द ही विष्णुदेव जी के कमान में भाजपा पार्टी प्रदेशभर में व्यापक रूप से संगठन मज़बूत कर अपने जनाधार बढाने में कामयाब होकर ऐतिहासिक कीर्तिमान रचेगी।इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक जी ने अपनी हर्ष जाहिर कर बताया कि नववर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-विष्णुदेवसाय जी के पूर्व के दोनों कार्यकाल बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है।जिसके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनका चुनाव हुआ है।

सबका संदेश टिकेश्वर साहू 9589819651 

Related Articles

Back to top button