नवपदस्थ कलेक्टर ने सकरी नदी में बन रहे नए पुुल निर्माण के लिए कार्यों का भी अवलोकन किया

नवपदस्थ कलेक्टर ने सकरी नदी में बन रहे नए पुुल निर्माण के लिए कार्यों का भी अवलोकन किया
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
नवपदस्थ कलेक्टर श्री रमेश शर्मा आज सुबह सकरी नदी में बन रहे नए पुल निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कवर्धा शहर के बीच सकरी नदी प्रवाहित होती है। नदी में बने पुलिया बहुत पुरानी हो गई थी। शहर के नागरिकों द्वारा इस नदी में उच्च स्तरीय नए पुल निर्माण बनाने की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद इस पुरानी मांग को पूरा करने का प्रयास किया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा शहर के मिनीमाता चैक के पास से सकरी नदी पर 7 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 90 मीटर लम्बा एवं 16 मीटर चैडाई का पुल निर्माण किया जाना है। पुल निर्माण कार्य से पहले परिवर्तित मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100