राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आज शुभारंभ हुआ
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/05/02-2-scaled.jpg)
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ का आगाज 21 मई को दिल्ली से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुएकबीरधाम जिले के धान उत्पादक 78508 किसानों को 21 हजार 5 सौ 21 लाख रूपए का होगा फायदा
प्रथम किस्त 56 लाख 64 हजार रूपए आज किसानों के खाते में जारी
राजीव गांधी न्याय योजना के तहत गन्ना उत्पादक 19537 किसानों को 42.86 करोड़ का सीधा लाभ मिला
कवर्धा -पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। न्याय योजना के तहत कबीरधाम जिले के एनआईसी कक्ष में धान, गन्ना उत्पादक और मक्का उत्पादक किसान शामिलए हुए।
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बडी योजना है। प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत कबीरधाम जिले के धान उत्पादक किसान 78 हजार 508 किसानों को 21 हजार 5 सौ 21 लाख रूपए और गन्ना उत्पादक किसान 19 हजार किसानों को 49 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। योजना का शुभारंभ होते ही धान उत्पादक किसानों को इस योजना के तहत प्रथम किस्त 56 लाख 64 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री भूपेन्द्र ठाकुर, श्री दिलीप जायसवाल, कृषि उपसंचालक श्री एम.डी.डड़सेना एवं अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
राजीव गांधी न्याय योजना के तहत गन्ना उत्पादक 19537 किसानों को 42.86 करोड़ का सीधा लाभ मिलेगा
राजीव गांधी न्याय योजना का आज शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक 19537 किसानों को 42.86 करोड़ का सीधा लाभ मिला मिलेगा।
जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा और सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना पंडरिया में कुल 20182 पंजीकृत किसान तथा 19537 शेयरधारी किसान है। दोनो शक्कर कारखाना में कुल 457214.52 मीटरिक टन गन्ना समर्थन मूल्य 261.25 प्रति क्विंटल की दर पर किसानों द्वारा बेचा गया है, जिसकी कुल राशि 124.44 करोड़ रूपए है, जिसके तहत 37.80 करोड़ गन्ना खरीदी का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 19537 किसानों को 42.86 करोड़ का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे किसान बेहतर आजीविका के साथ उन्नत खेती कर सकेंगे। गन्ना उत्पादन अधिक होने के कारण यहां दोनो कारखाने में प्रत्यक्ष रोजगार के रूप में दो हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है तथा गन्ना कटाई एवं विविध कार्य से अप्रत्यक्ष रूप से 15 से 20 हजार कृषक को रोजगार मिलता है। इसके अतिरिक्त एक हजार से अधिक गुड़ खांडसरी उद्योग भी स्थापित है, जिससे लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है। गन्ना खेती से कबीरधाम जिले के किसान काफी खुश है और न्याय योजना से 355 रूपए मूल्य प्राप्त होने से बेहतर जीवकोपार्जन होगा। दोनो शक्कर कारखाना में कुल 468401 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है, जिसकी औसत रिकवरी 10.29 प्रतिशत रहा है। शक्कर कारखाना पंडरिया में रिकवरी प्रतिशत छत्तीसगढ़ में अब तक सर्वाधिक 10.91 प्रतिशत रहा है। दोनो शक्कर कारखाने में कुल 20 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया है। दोनो शक्कर कारखाना में उत्पादिक शक्कर की आपूर्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश के उचित मूल्यों की दुकानों में किया जाता है।
’मक्का उत्पाद किसानों को भी मिलेगा लाभ’
राज्य सरकार ने इस योजना के तहत खरीफ 2019 में सहकारी समिति लैम्पस के माध्यम से उपार्जित मक्का फसल के किसानों को भी लाभ देने का निर्णय लिया है। मक्का फसल के आकड़े लिए जा रहे है। जिसके आधार पर आगामी किश्त में उनको भुगतान किया जाएगा। इस योजना में राज्य सरकार ने खरीफ 2020 से इसमें धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कोटकी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया है। सरकार ने यह भी कहा है कि अनुदान लेने वाला किसान यदि गत वर्ष धान की फसल लेता है और इस साल धान के स्थान पर योजना में शामिल अन्य फसल लेता हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता दी जायेगी।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100