धर्म

श्रीराम कथा आयोजन स्थल का समिति ने किया भूमिपूजन

आईटीआई मैदान में 1 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से भगवान राम की कथा का होगा गुणगान

भिलाई। आईटीआई मैदान पावर हाउस भिलाई में एक जनवरी 11 जनवरी तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रख्यात कथावाचक श्री विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से भगवान राम की कथा का गुणगान होगा। आयोजन की तैयारियां आज से शुरू कर दी गई है। श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा आज सुबह आईटीआई मैदान पावर हाउस में भव्य रूप से भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दी।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा एक जनवरी से आईटीआई मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 11 दिवसीय इस आयोजन में श्री विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन होगा। हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज सुबह 8 बजे आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ताए संयोजक श्रीनिवास खेडियाए बुद्धन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समिति के सदस्यों के समक्ष भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधि विधान से भूदेवी की आराधना कर श्रीराम ध्वज लगाया गया। इसके साथ ही आईटीआई मैदान में श्रीराम कथा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया गया।

सवा लाख वर्ग फीट का भव्य पंडाल

आयोजन समिति के संयोजक श्रीनिवास खेडिया ने बताया कि पहली बार भिलाई में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। श्री विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से 1 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का श्रवण कर सकेंंगे। आयोजन की भव्यता को देखते हुए सवा लाख वर्ग फीट क्षेत्र में भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। 600 फीट लंबे व 225 फीट चौड़े इस पंडाल को पूरे आध्यात्मिक रूप से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति के अनुसार पंडाल को बाद में और बढ़ाया जाएगा।

एक साथ 20 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

संयोजक श्री खेडिया ने बताया कि श्री विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रवण करने दूर.दूर से श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए आईटीआई ग्राउंड में पंडाल को ऐसा बनाया जा रहा है ताकि इसमें लगभग 20 हजार श्रद्धालु आसानी से बैठ सकें। साथ ही पड़ाल दोनों ओर खुली जगह छोड़ी जाएगी ताकि आवश्यकता पडऩे पर इसे और बड़ा किया जा सके।  उन्होंने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। आईटीआई परिसर के मेदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही लोगों के आने जाने के मार्ग का सुधार भी किया जाएगा। श्री खेडिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रोजाना आरती व पूजन का कार्यक्रम होगा और कथा के अंत में प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिवस भगवान श्रीराम की महाआरती व महाप्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button