निगम आयुक्त ने किया तीन दर्जन अभियंताओं का आयुक्त तबादला

भिलाई। विभागीय कार्यों में कसावट लाने आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम के 35 अभियंताओं का विभिन्न जोनो में तबादला कर दिया। इसमें 05 कार्यपालन अभियंता, 11 सहायक अभियंता व 19 उप अभियंताओं के पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें नए दायित्य सौंपा गया है, जिसमें संजय शर्मा कार्यपालन अभियंता को कार्यपालन अभियंता, जलकार्य कार्य के साथ कार्यपालन अभियंता जोन 01/सचिव जलकार्य, बी.के देवांगन कार्यपालन अभियंता को कार्यपालन अभियंता, स्टोर्स/उद्यान/भवन संधारण/ विद्युत कार्य के साथ साथ कार्यपालन अभियंता, जोन 02, डी.के. वर्मा कार्यपालन अभियंता को कार्यपालन अभियंता जोन 03, संजय बागड़े कार्यपालन अभियंता को कार्यपालन अभियंता जोन 04, सुनील जैन सहायक अभियंता को भवन अनुज्ञा अधिकारी/प्रोजेक्ट सेल/ सचिव लोक कर्म विभाग कार्य के साथ प्र. कार्यपालन अभियंता जोन 05, आर.के. साहू कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी सिटी बस/कार्यपालन अभियंता, कम्प्यूटर के साथ साथ कार्यपालन अभियंता जोन 06, सुनील दुबे सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 01, अनिल सिंह सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 01, एम.पी. देवांगन सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 02, के.के. गुप्ता सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 02, वेशराम सिन्हा सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 03, अखिलेश चंद्राकर सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 04, हिमांशु देशमुख सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 05 एवं समय समय पर सौंपे गये जोन 04 के कार्य, बी.के. सिंह सहायक अभियंता को सहायक अभियंता जोन 06, प्रमोद साहू सहायक अभियंता को सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना, संजय अग्रवाल सहायक अभियंता को सहायक अभियंता भवन संधारण व वाहन शाखा, रेवती रमन शर्मा उप अभियंता को उप अभियंता जोन 01, अरविन्द शर्मा उप अभियंता को उप अभियंता जोन 01, पुरूषोत्तम सिन्हा उप अभियंता को उप अभियंता जोन 02, रीमा हूमने उप अभियंता को उप अभियंता जोन 02, सुश्री निकहत सबरीन उप अभियंता को उप अभियंता जोन 02, आलोक पसीने उप अभियंता को उप अभियंता जोन 03, सुश्री मंजू साहू उप अभियंता को उप अभियंता जोन 03, श्वेता वर्मा उप अभियंता को परियोजना के साथ साथ जोन 03, चन्द्रकांत साहू उप अभियंता को उप अभियंता जोन 04, नितेश मेश्राम उप अभियंता को उप अभियंता जोन 04, सुश्री प्रकृति जगताप उप अभियंता को उप अभियंता जोन 04, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को उप अभियंता जोन 04, प्रिया खैरवार उप अभियंता को उप अभियंता जोन 05, सुश्री श्वेता महेश्वर उप अभियंता को उप अभियंता जोन 05, हिमांशु काव?े उप अभियंता को उप अभियंता जोन 06, डिगेश्वरी चन्द्राकर उप अभियंता को उप अभियंता जोन 06, दौलत चन्द्राकर प्र.उप अभियंता को उप अभियंता जोन 06, आासिमा विश्वास उप अभियंता को परियोजना के साथ साथ भवन संधारण (मुख्यालय), बसंत साहू प्र.उप अभियंता को 77 एमएलडी जलकार्य का दायित्व निर्वहन करने हेतु आदेशित किया गया है।