Uncategorized

कोंडागांव: भाजपा किसान मोर्चा का ज्ञापन, मुख्यमंत्री पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

कोण्डागांव- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा क बैनर तले मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। सौपे गए ज्ञापन में आधा दर्जन से ज्यादा बिंदुओं पर सीएम का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास भाजपा किसान मोर्चा ने किया हैं। मोर्चा के प्रदेशमंत्री चंदन साहू ने बताया कि, कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में धान का समर्थन मूल्य 2500 प्रति क्विटल पर खरीदने का वादा किया था। किन्तु जनवरी के पूर्व की खरीदी पर अंतर की राशि अभी तक अपा्रप्त है। उन्होंने बताया कि, पिछले दो वर्षा का एवं इस वर्ष का धान बोनस 300 प्रति क्विटंल किसान को दिया जाए, रबी धान की खरीदी कम से कम 20 क्विटंल प्रति एकड़ एवं बोनस सहित खरीदी की व्यवस्था करे, किसानों के सभी बैकों की संपूर्ण कर्जमाफी किया जाए एवं ऋण मुक्ति प्रामण पत्र प्रदान करे। अल्पकालीन ऋण के साथ मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण भी माफ किया जाए। रबी फसल के सभी बैकों से किसानों को ऋण उपलब्ध करावाया जाए इसके साथ ही सभी प्रकार के कृर्षी उत्पाद की खरीदी की व्यवस्था किया जाए। वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज जैन ने बताया कि, कांग्रेस सरकार केवल उपरी तौर पर काम कर रही है। जबकि हकीकत कुछ और ही है रबी की फसल बोनी शुरू हो चुकी है और किसानों को अभी न तो कृषि कर्ज मिल रहा है और न ही खाद जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इस मौके पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष जसकेंतु उसेड़ी, मंगतू नेताम, पीलाराम पटेल, प्रेमसिंह, मिलन उसेंडी, दिनेश चौरडि़या, हेंमत यादव, संभू कश्यप, बालसिंग बघेल, जितेंद्र सुराना सहित अन्य मौजूद रहे।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button