देश दुनिया

देश में कोरोना के 1 लाख हुए केस, दुनिया में अब 10 देश ही हैं भारत से आगे – India ranked 11th in the world with 1 lakh cases of Corona | nation – News in Hindi

Covid-19: देश में कोरोना के 1 लाख हुए केस, दुनिया में अब 10 देश ही हैं भारत से आगे

देश में कोरोना से अब तक 3,163 लोगों की जान जा चुकी है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 4,970 नए मामले सामने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,01,139 हो गई है. कोरोना (Coronav) से पिछले 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हुई है

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. हालात ये हैं कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,970 नए मामले सामने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,01,139 हो गई है. कोरोना (Coronav) से पिछले 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हुई है जब​कि देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 3,163 पर पहुंच गया है. कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद भारत (India) उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जहां पर कोरोना के एक लाख से अधिक मामले हैं.

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है. हर दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 5000 के करीब दिख रही है. दुनिया में अभी तक 11 ही देश ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटों में मिले 4,970 नए केस आने के बाद भारत भी उन्हीं देशों में शामिल हो गया है.

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में अमेरिका इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 लाख के करीब है. वहीं दूसरे नंबर पर रूस है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2.90 लाख से ज्यादा है जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद स्पेन में कोरोना के 2.78 लाख से अधिक मरीज हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में ब्रिटेन चौथे नंबर पर है. यहां पर कोरोना के 2.46 लाख से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. इसी के साथ ब्राजील 2.45 लाख से ज्याद कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

इसे भी पढ़ें :- भारत में 24 घंटे में कोरोना के 4,970 नए मामले, 134 लोगों की हुई मौतइटली इस लिस्ट में छठे स्थान पर है और यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2.25 लाख से ज्यादा है. इसके बाद फ्रांस का नंबर आता है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.79 लाख से ज्यादा है. आठवें नंबर पर जर्मनी है और यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 1.77 लाख से ज्यादा है. तुर्की नौवें नंबर में है और यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 1.50 लाख से ज्यादा है जबकि ईरान को इस लिस्ट में दसवें नंबर पर रखा गया है. ईरान में कोरोना मरीजों की संख्या 1.22 लाख से ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें :-



Source link

Related Articles

Back to top button