दैनिक राशिफल
19 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | ऑफिस के किसी काम में आपको मदद लेनी पड़ सकती है | परिवार की किसी जिम्मेदारी के चलते आप दबाव महसूस कर सकते है | जीवनसाथी आपके किसी काम में हाथ बंटाने की पेशकश कर सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज के मामले में आपके लिए दिन बेहद ही शुभ साबित होने वाला है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव बन सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे | वैसे आज किसी से बहस होने के योग बन रहे है, आप ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | परिवार में किसी की सेहत लेकर आप चिंतित हो सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आपको कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है, आप इसे हाथ से ना जाने दे | आपकी आर्थिक समस्या किसी दोस्त की मदद से सुलझने वाली है | हालाँकि आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | आज आप घर के किसी काम में शारीरिक श्रम करना पड़ सकता है | किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है | आप जीवनसाथी से बात करे अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ साबित होने वाला है | व्यापारी भाई आज कोई बड़ी डील कर सकते है | परिवार में नयी सम्पति खरीदने को लेकर बात हो सकती है | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप आलस्य से घिरे रहेंगे | काम में मन नहीं लगेगा | कामकाज के मामले में किसी भी निर्णय को लेने से पहले आप अच्छे से सोच विचार कर ले | परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन ठीक रहेगा | आज के दिन आप किसी से रुखा व्यवहार ना करे | ये परिवार में आपके रिश्तो पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है | माता जी आपको भविष्य में घर में पूजापाठ करवाने के लिए कह सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपके कामो में भी आज फुर्ती देखने को मिलेगी | शाम के समय लम्बे समय बाद दोस्तों से मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे, हालाँकि आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए | जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बनेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी बात को लेकर असमंझस की स्थिति बन सकती है, आपको दिमाग लगाने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होने वाला है | परिवार आपके कामो में आपका खड़ा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | हालांकि आज स्वास्थ्य की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है | आप इसे नजरअंदाज ना करे | समाज में आपके कामो के चलते आपकी छवि मजबूत होगी | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपसे प्रेम जतायेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन आपके मनमुताबिक बीतेगा | कामो में सफलता के चलते आप उत्साहित रहेंगे | आज पिताजी आपको परिवार की कोई जिम्मेदारी दे सकते है | किसी काम में खर्चे अधिक होने की सम्भावना है | हालाँकि आमदनी पर इसका असर नहीं पड़ेगा |
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100