छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

चलती ट्रेन में श्रमिक महिला ने दिया बच्ची को जन्म,

दुर्ग। दिल्ली से दुर्ग के लिए आईे श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शनिवार की सुबह बेमेतरा  जिला के नवागढ़ की एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और जन्म के एक घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद भी बच्ची को गोद में लेकर बच्ची की मां रोते बिलखते दुर्ग पहुंची। इस मामले की जानकारी लोगों को तब पता चला जब श्रमिक एक्सप्रेस दुर्ग पहुंची। इस मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने उस महिला के परिवार को अलग से वाहन की व्यवस्था कर उसे उसके गृहग्राम नवागढ़ भिजवाया। उस महिला के साथ में आने वाले लोगों ने बताया कि रास्ते भर बच्ची की मां बच्ची की सूरत देखदेखकर रोती बिलखती रही।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ का नथ परिवार मजदूरी करने के लिए प्रेमनगर दिल्ली गया हुआ था। नथ परिवार की बहू सीमा नथ, पति श्यामनथ (20 वर्ष) गर्भवती थी। उसके प्रसव का समय भी नजदीक था। दिल्ली से रवाना होने के घंटे भर बाद प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। बोगी में सवार अन्य महिलाओं की मदद से जैसे तैसे प्रसव कराया गया।

Related Articles

Back to top button