छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज अपने-अपने राज्य लौट रहे मज़दूरों से मिलने पहुंचे टाटीबंध चौक व रेलवे स्टेशन ।*

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज अपने-अपने राज्य लौट रहे मज़दूरों से मिलने पहुंचे टाटीबंध चौक व रेलवे स्टेशन ।

अपने राज्य लौट रहे मज़दूरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का टाटीबंध चौक और रेलवे स्टेशन जाकर लिया जायजा।
मज़दूरों से मिलकर जाना उनका हाल।

अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश।

SSP आरिफ शेख भी थे साथ में।

आज प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कानून व्यवस्था व अपने-अपने राज्य लौट रहे मजदूरों का हालचाल जानने व उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने राजधानी की सड़कों पर निकले।
उन्होंने टाटीबंध चौक जाकर मजदूरों से मुलाकात की तथा उनसे उनका हालचाल जाना।
शासन द्वारा किए गए व्यवस्था के बारे में मज़दूरों से जाना। झारखंड उत्तर प्रदेश के मज़दूरों ने बताया कि यहाँ के व्यवस्था ठीक है खाने पीने का की व्यवस्था किया गया है जैसे जैसे सुविधा बन रही है वैसे घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दूसरे राज्य से लाए मज़दूरों को कोरेंटाईन करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है ।

गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार किसी भी मज़दूर को परेशानी न हो सभी के लिए उचित व्यवस्था करने का आदेश है इसीलिए आज मज़दूरों का हाल चाल जानने आया था और मज़दूरों से बात भी की वो व्यवस्था से संतुष्ट हैं ।

 

तो वहीं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद गृह मंत्री ने वहाँ की गई व्यवस्था को लेकर संतुष्ट नज़र आए और पूरे व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों की उचित दिशा निर्देश

 

दिए और कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले मज़दूरों का पूरी तरह जाँच किया जाए तथा इस कार्य मे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button