90 हजार कर्मचारी वाली ये 118 साल पुरानी कंपनी कभी भी हो सकती है बंद!-Big News JC Penney century-old mainstay of US malls declares bankruptcy amid pandemic | business – News in Hindi

सन 1902 में रिटेल स्टोर चेन कंपनी जेसी पेनी (JC Penney) की स्थापना हुई थी.
दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus Impact) का असर अब अर्थव्यवस्था (World Global Economy) और कंपनियों पर दिखने लगा है. बीते दिनों दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने अपने आप को बचाने के लिए या तो खर्चों में कटौती की है या फिर अब दिवालिया होने की अर्जी दे रही है.
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, जेसी पेनी ने शुक्रवार को दिवालियापन के लिए अर्जी दाखिल की है. कंपनी ने कहा है कि कुछ स्टोर्स को बंद कर फिर से मुनाफे में लौटा जा सकता है. कंपनी को फिर से मुनाफे में लाने के लिए पूरा प्लान सौंपा है.
इस साल की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वो नए प्लान के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ाएगी. लेकिन हालात और खराब हो गई है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 90% से अधिक स्टोर बंद रहते हैं. कंपनी खर्चों में कटौती के लिए दुकानों में अंधेरा करके रखती है. अपने कई गौदाम कॉर्पोरेट्स को बेच दिए है.
बेहद नाज़ुक है कंपनी की हालत- कंपनी को लगातार 9 साल से घाटा हो रहा है. साल 2019 में कंपनी को कुल 2036 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इस दौरान कंपनी की आमदनी में 8 फीसदी की गिरावट आई. ये गिरकर 81,320 करोड़ रुपये पर आ गई है.मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के अनुसार, कंपनी पर कुल 31,920 करोड़ रुपये का कर्ज़ है. ये किसी भी रिटेलर का दूसरा सबसे अधिक है.
कैसे हुई शुरुआत– सन 1902 में जेसी कैश पेनी ने अपने घर के नज़दीक मिसौरी में एक छोटे से रिटेलर्स से शुरुआत की थी. उनका मानना था कि कीमतें कम होनी चाहिए, निर्धारित की जानी चाहिए. इस थ्योरी के साथ उन्होंने स्टोर्स की शुरुआत की.
शुरुआत में जेसी पेनी ग्रामीण इलाकों में मुख्य सड़कों पर किसानों के वर्चस्व वाले इलाके में इन्हें शुरू किया. 30 से अधिक दुकानों को खोलने के बाद फिर इसके विस्तार काम शुरु किया गया. सन 1970 में जेसी पेनी पूरे अमेरिका में छा गया था.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 1:15 PM IST




