दुर्ग निगम ने की सहायता केन्द्र मेें मजदूरों के लिए व्यवस्था

दुर्ग। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दौरान जारी लॉकडाउन की छूट के बाद दूसरे प्रांत और जिला से दुर्ग होकर जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग ने पुलगांव में मजदूर सहायत केन्द्र स्थापित किया है। इस केन्द्र में राजनांदगांव मुख्य मार्ग जी ई रोड से आने वाले प्रवासी मजदूरों को आवश्यकता अनुसार सहायता व सुविधा नगर निगम दुर्ग द्वारा प्रदान की जा रही है।
इस संबंध में आयुक्त इद्रजीत बर्मन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों के लिए पुलगांव में मजदूर सहायता केन्द्र बनाया गया है। जहॉ तीन पालियों में प्रात: 6 से 2 बजे तक, 2 से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे निगम के दो-दो अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा इस रुट से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए टेन्टे लगाकर 50 कुर्सियों की व्यवस्था विश्राम करने रखी गयी है। इसके अलावा यहॉ आकर रुकने वाले मजदूरों को पीने का पानी और खाने के लिए चना मुर्रा की व्यवस्था निगम की ओर से की गई है। इसके साथ ही मजदूरों को उनके बताये गंतव्य स्थान तक जाने के लिए आरटीओ के माध्यम से वाहन की भी व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होनें बताया अब तक पुलगांव के इस मजदूर सहायता केन्द्र में हैदराबाद, नागपुर, बाम्बे आदि शहर से बेमेतरा, बिलासपुर, चंदखुरी, बलौदा बाजार, दुर्ग जिला के गांवों आदि से 11 मई से 15 मई तक करीब 3254 मजदूर पुलगांव सहायता केन्द्र में पहुॅचे थे जिनको चना मुर्रा का राहत पैकेट प्रदान किये गये हैं। मजदूर सहायत केन्द्र में पीने का पानी के साथ लाईट, और पंखा की भी व्यवस्था निगम की ओर से की गई है।