देश दुनिया

mandi young boy sanitize pandoh market with his own expense hpvk | nation – News in Hindi

मंडी: अपने खर्चे से पंडोह बाजार को सप्ताह में दो बार सेनेटाइज कर रहा युवक

पंडोह बाजार को सेनेटाइज करता युवक.

रोहित कुमार अभी तक दस हजार रुपये की राशि अपनी जेब से खर्च करके इस कार्य को अंजाम दे चुके हैं.

मंडी. कोरोना (Corona Virus) महामारी के इस दौर में बहुत से ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जो समाज के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के पंडोह कस्बा निवासी रोहित कुमार. रोहित कुमार पंडोह बाजार (Pandoh Market) में मन्यारी की दुकान चलाता है. जब कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा और देश को लॉक डाउन किया गया तो रोहित कुमार ने अपने बाजार को सुरक्षित रखने के लिए कुछ करने की सोची. रोहित ने पंप (Pump) और हाइपोक्लोराइट दवाई खरीदी और पंडोह बाजार को सेनेटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया.

सप्ताह में दो बार करता है सेनेटाइज
रोहित सप्ताह में दो बार पूरे पंडोह बाजार को सेनेटाइज करता है. जैसे ही दोपहर बाद कर्फ्यू शुरू हो जाता है तो रोहित पंप में दवाई डालकर पूरे बाजार को सेनेटाइज करने के लिए निकल जाता है. इस कार्य के लिए वह किसी की मदद का इंतजार नहीं करता बल्कि सारा काम खुद ही करता है. रोहित कुमार ने बताया कि उनका क्षेत्र नेशनल हाईवे से सटा हुआ है ऐसे में यहां संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है. यही कारण है कि उन्होंने सप्ताह में दो बार अपने बाजार को सेनेटाइज करने का निर्णय लिया है.

अब तक दस हजार रुपये खर्च किएरोहित कुमार अभी तक दस हजार रुपये की राशि अपनी जेब से खर्च करके इस कार्य को अंजाम दे चुके हैं. रोहित कुमार बताते हैं कि अगर लोग आपसी सहयोग से अपने क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन के कार्य को शुरू करते हैं तो वह व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की सुरक्षा में भी अपना योगदान दे सकते हैं. रोहित कुमार के इस कार्य से पंडोह बाजार के लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं और रोहित को शाबाशी दे रहे हैं.

बाजार को सेनेटाइज करता .युवक.

बाजार को सेनेटाइज करता .युवक.

लोग कर रहे तारीफ
पंडोह बाजार के ही एक अन्य दुकानदार विशाल वर्मा ने रोहित कुमार द्वारा किए जा रहे कार्य को प्रशंसनीय बताया और उम्मीद जताई कि रोहित द्वारा पंडोह बाजार को दिया जा रहा यह सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा. रोहित कुमार जैसे युवा समाज के लिए किसी प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं। अगर लोग इसी तरह से अपनी भागीदारी निभाते रहे और अपने क्षेत्र के बारे में सोचते रहे तो वहां पर कोरोना तो क्या, कोई भी बीमारी पैर नहीं पसार सकेगी.

ये भी पढ़ें: Exclusive: शव की फिर बेकद्री! IGMC के बाहर पड़ा रहा कोरोना संदिग्ध का शव

हिमाचल: अंतरजिला आ‌वाजाही के लिए पास जरूरी नहीं, कांगड़ा में कोरोना का नया केस

शराब पीकर 4 युवकों ने Facebook Live कर फैलाई कोरोना से मौत की अफवाह, फिर…

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 12, 2020, 3:45 PM IST



Source link

Related Articles

Back to top button