Uncategorized

जल संसाधन विभाग के समीक्षा बैठक में शामिल हुए सांसद अजगळे,बैठक में किसानों के ज्वलंत मुद्दें को लेकर अधिकारियों के समक्ष उठाया प्रश्न,

जांजगीर चाम्पा – जांजगीर चाम्पा लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगळे ने संभाग आयुक्त बिलासपुर के सभा कक्ष में आयोजित जल संसाधन विभाग के समीक्षा बैठक में शामिल हुए वही बैठक में किसानों के ज्वलंत मुद्दें को लेकर अधिकारियों के समक्ष रखा और प्रश्न उठाया कि प्रदेश में अमानक स्तर के रासायनिक दवाएं क्यो बिक रही है? इन दवाओं को बाजार में बिना जाँच के व बिना मानक और बिना प्रमाणित के धड़ल्ले से बिक्री हो रही हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हो रही है, जिससे किसानों के ऊपर दोहरी भार पड़ रही हैं,फसलों के बीमारीयो के रोकथाम में ये दवाएं फैल साबित हो रही है जिससे किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, आखिर ये अमानक दवाएं किसके सहमति से बाजार में धड़ल्ले से बिक रही हैं इन दवा निर्माता कंपनीयो की जांच की जाए ताकि किसानों को सही दवाएं मिल सके और किसानो को हो रहे आर्थिक हानि को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button