छत्तीसगढ़

विधायक श्री कश्यप ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया अवलोकन कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और कोरंटाईन व्यवस्था से अवगत कराया

विधायक श्री कश्यप ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया अवलोकन
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और कोरंटाईन व्यवस्था से अवगत कराया

नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

 लॉकडाउन में दी गई ढील और दिशा-निर्देशों के बीच जिले में शुरू किये गये विभिन्न निर्माण कार्यों का आज विधायक श्री चंदन कश्यप ने जिला मुख्यालय नारायपुर से सटे गांव व नगर में जाकर अवलोकन किया। साथ ही कोरंटाइन में रह रहे प्रवासियों के हाल-चाल पूछे और जरूरी व्यवस्थाओं को देखा।
विधायक श्री कश्यप ने सिंगोड़ीतराई पहुंच कर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सर्किट हाऊस का अवलोकन किया और गुणवत्ता संबंधी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने नारायणपुर जिले में राज्य से बाहर से आये (होम आईसोलेटेड) व्यक्तियों, वापस भेजे गये श्रमिकों और लॉकडाउन में दी गयी ढील 1 मई के बाद लौटे प्रवासियों की जानकारी से अवगत कराया। विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी और संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम भी साथ थे। 
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में बनाये गये 15 कोरंटाईन सेंटर बनाये गये हैं। ये संेंटर नारायणपुर 5, ग्राम पंचायत छोटेडोंगर 4, बेनूर में 5 और 1 एड़का मंे स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के 3 कोरंटाईन सेंटरों में 44 वापस लाये गये लोगों को रखा गया है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बताया कि जिले में खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गयी है। मनरेगा के तहत लगभग 10,000 लोगों रोजगार मिल रहा है। समूह की महिलाएं मास्क बना रही है, जिससे उनकी भी आमदनी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा मास्क बनवाये जा रहे है। ग्रामीण ईलाकों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुल-पुलिया और सड़क के काम गाईड लाईन अनुसार तेजी के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button