दैनिक राशिफल

9 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि( Aries Horoscope Today )

फायदे वाला दिन है। पैसों की चुनौतीपूर्ण स्थिति से आप निपट लेंगे। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव भी आपको लाना होगा। इससे आपकी समस्याएं सुलझ सकती है। कोई रचनात्मक काम भी आपके दिमाग आएगा या आपको दिया जा सकता है। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा टाइम निकालना होगा। अपना खान-पान संतुलित रखें। रोमांस के क्षेत्र में आप कोई पहल भी कर सकते हैं। यात्रा होगी। नौकरी बदलने की बात भी आपके सामने आ सकती है। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं।

वृषभ राशी आज का राशिफल ( Taurus Horoscope Today )

परेशानियां खत्म होंगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। आप विनम्र रहें और अपना रहन-सहन भी सामान्य रखें। परिवार के लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ सकती हैं। पुराने कॉन्टैक्ट भी यूज होंगे। किसी काम के लिए संकोच न करें और ज्यादा चिंता भी न करें।

 

मिथुन राशि आज का राशिफल ( Gemini Horoscope Today )

दिन अच्छा है। सोचने और समझने की ताकत बढ़ेगी। कुछ अच्छे विचार आएंगे। पसंदीदा काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। इन कामों को करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके सामने कई तरह के काम होंगे। हर काम चतुराई से करें। सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं। 

 

कर्क राशि आज का राशिफल ( Cancer Horoscope Today )

धैर्य से काम लें और शांत रहें। कोई खास मामला धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकता है। हर विषय के बारे में भी ज्यादा जानने की इच्छा होगी। कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आसपास के लोगों से जितना लचीला व्यवहार करेंगे, उतने ही सफल भी हो जाएंगे। अपने मन की बातें जितनी गुप्त रखेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। कुछ लोग आपसे मन की बातें शेयर करेंगे।
 

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today )

आपके मन में जो चल रहा है, बस वही करें। लोगों को आपके लिए जो कन्फ्यूजन था वो खत्म हो जाएगा। करियर के लिहाज से समय आपके फेवर में रहेगा। आज आप कुछ मामलों में लकी रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। प्रमोशन, सैलेरी बढऩा या नई नौकरी से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज किए गए कामों से ऐसी संभावना भी बन सकती है। आज आप थोड़े संवेदनशील तो हैं, लेकिन प्रेमी के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। कोई खटपट थी, तो वो मामला भी सुलझ जाएगा। किसी बिगड़ी स्थिति को भी आज आप संभाल लेंगे। अपना व्यवहार संयमित रखें। लोग आपका नजरिया और अन्य बातें भी समझेंगे। इससे आप संतुष्ट और खुश हो जाएंगे। 

 

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 

आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। नजदीकी लोगों से संबंधों में सुधार हो सकते हैं। आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। कुछ स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर हो जाएंगी। धैर्य रखें। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका नतीजा भी मिलना शुरू हो जाएगा। कोई सरप्राइज भी आपको  मिल सकता है। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। आपकी कोशिशें सफल होंगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। जो बात मन में है, उसे साफ-साफ  कह दें। 

 

तुला राशि आज का राशिफल ( Libra Horoscope Today )

ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

 

वृश्चिक राशि आज का राशिफल ( Scorpio Horoscope Today )

आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।
 

धनु राशि आज का राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today )

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। बहन की शादी की ख़बर आपके लिए ख़ुशी का सबब लेकर आएगी। हालाँकि उससे दूर होने का ख़याल आपको उदास भी कर सकता है। लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए।
 

मकर राशि आज का राशिफल ( Capricorn Horoscope Today )

कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

कुंभ राशि आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope Today )

अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस ख़ज़ाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के क़रीब रखा जाता है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त तेज़ी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें, 

मीन राशि आज का राशिफल ( Pisces Horoscope Today )

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button