Uncategorized

(छ.ग.)का ऐतिहासिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति (छ.ग.)का ऐतिहासिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न
आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विगत वर्ष 2016 की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं ऐतिहासिक दो दिवसीय यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय शाकद्वीपीय सामज के 8 मग ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी को दिन मंगलवार को मातृकापूजन ,वास्तुपूजन एव हरिद्रा तेल वंदन के साथ हुआ तथा अगले दिन-गुरुवार दिनाँक6 फरवरी को उपनयन संस्कार दीक्षाग्रहण ,आदि कार्यक्रम विधिवत रूप से जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर डोंगरिया कला में सम्पूर्ण हुआ।

इस कार्यक्रम में आचार्य पं.श्री शंकर प्रसाद शर्मा,पं.श्री हनुमत शरण पाठक,पं.श्री हरिप्रसाद शर्मा जी थे तथा आचार्य सहयोगी पं.सुरेश शर्मा,पं.श्री सत्येश शर्मा,पं.श्री राघवेन्द्र शर्मा जी थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान पं.श्री नन्दकुमार शर्मा- श्रीमती अर्चना शर्मा जी रहे।
कार्यक्रम में आचार्य पं. श्री हनुमत शरण पाठक जी ने इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार राष्ट्रीय स्तर में करने तथा इस प्रकार का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर करने की सलाह दी ताकि आने वाली पीढ़ी इस संस्कार का अर्थ समझ सके।साथ ही साथ हमारे समाज के वरिष्ठ पं.हलधर प्रसाद शर्मा जी ने यज्ञोपवीत के महत्व को बताते हुए समिति की भूरि भूरि प्रसंशा की।पं.श्री शंकर प्रसाद शर्मा जी ने यज्ञोपवीत के बाद गायत्री मंत्र जाप के महत्व को पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने गायत्री संध्या करने हेतु तीन चार दिवसीय कार्यशाला आयोजन करने की योजना बनाने की बात कही जिससे बटुकों को संध्यावंदन का अभ्यास कराया जा सके।
कार्यक्रम में हमारे शाकद्वीपीय सामज क विभिन्न स्थानों से पहुँचे वरिष्ट जनो में पं श्री नर्मदा शर्मा,पं.रामशरण शर्मा,पं.दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बटुक जिनके हुए उपनयन संस्कार—
१.शुभम शर्मा पिता श्री सनत शर्मा, सरदा
२.राधारमण पिता श्री राघवेन्द्र शर्मा, नवागढ़
३.अनुभव पिता श्री नंदकिशोर शर्मा रैतापारा
४.शाश्वत पिता श्री आशुतोष शर्मा, पीपरिया
५.विजय पिता श्री देवदत्त शर्मा पंडरिया
६.बुधेश्वर पिता श्रीअम्बिका प्रसाद शर्मा कठौतिया
७सुभाष शर्मा स्व०श्री रेवा प्रसाद शर्मा दुल्लापुर
८.अनिल शर्मा स्व०श्री रेवा प्रसाद शर्मा दुल्लापुर
कार्यक्रम में आयोजक समिति के रूप में *आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति छत्तीसगढ़* के
अध्यक्ष श्री शैलेंद्र पाण्डेय,संरक्षक श्री चंद्रभूषण शर्मा ,संस्थापक संरक्षक श्री कृपालु शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा,कोषाध्यक्ष श्री मारुतिशरण शर्मा, संचालक श्री संतोष शर्मा, सहकोषाध्यक्ष श्री निलभद्र शर्मा, महामंत्री श्री अभिषेक शर्मा ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिव्यप्रकाश शर्मा, सलाहकार मण्डल श्री उदय शर्मा,श्री संजय शर्मा, श्री प्रफुल्ल शर्मा,श्री सचिव विवेक शर्मा, सहसचिव श्री शुभम शर्मा,

कार्यकारणी सदस्य श्री विवेक पाठक,श्री रामसनेही शर्मा,श्री सत्येश शर्मा, श्री आनंद शर्मा,श्री चक्रवेन शर्मा,श्री रुद्रमणि शर्मा,श्री रामकिंकर शर्मा,श्री मनोज शर्मा (कुंडा),श्री नूतन शर्मा,श्री मुकेश शर्मा,श्री सुनील शर्मा, श्री श्रीकांत शर्मा,श्री हरिशरण शर्मा,श्री अमित शर्मा,श्री आसुतोष शर्मा,श्री नवीन शर्मा,श्री ओमप्रकाश शर्मा,श्री दुष्यन्त शर्मा,श्री संजय शर्मा(पिपरिया),श्री दुर्गेश मिश्र,श्री शशिकांत शर्मा,श्री धनंजय शर्मा,श्री कोमल शर्मा, श्री आनंद शर्मा,श्री महेश शर्मा,श्री शेखर शर्मा,श्री अजय शर्मा, श्री आशुतोष शर्मा श्री कोमल शर्मा,श्री अंकित शर्मा तथा अत्यधिक संख्या में शाकद्वीपीय समाज के सदस्यगण उपस्थित थे। पूर्ण कार्यक्रम की संचालिकी समिति के प्रवक्ता एवं संचालक श्री संतोष शर्मा जी ने किया साथ ही कार्यक्रम में हमारे शाकद्वीपीय समाज की महिला शक्ति और पूर्व विधायक श्री मोतीराम चंद्रवंशी, कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्री नंदलाल चंद्राकर के साथ बटुक दर्शन के लिए लिए अन्य क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे.

खबरों के लिय 9425569117

Related Articles

Back to top button