छत्तीसगढ़

जिले से अन्य राज्य गए श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कांकेर

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

 

जिले से अन्य राज्य गए श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु
नोडल अधिकारी नियुक्त कांकेर :- रोजगार की तलाश में अन्य राज्य गये व्यक्तियों, श्रमिकों के आगामी कुछ दिनों में अपने गृह जिला कांकेर वापस आने की संभावना है, इसे दृष्टिगत रखते हुए ऐसे व्यक्तियों, श्रमिकों के संबंध में कार्ययोजना बनाने और क्रियान्वयन करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं।
कलेक्टर चौहान द्वारा अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना धु्रव सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी चारामा एस.पी. वैद्य को अनुभाग नोडल अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर यू.एस. बंदे को अनुभाग नोडल अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर सुश्री प्रेमलता मण्डावी को अनुभाग नोडल अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर श्रीमती निशा नेताम को अनुभाग नोडल अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़ सी.एल. ओंटी को अनुभाग दण्डाधिकारी और श्रम पदाधिकारी पंकज बिजपुरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर सौरभ तिवारी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुभाग के नोडल एवं सहयोगी अधिकारी अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय से समन्वय कर कार्य संपादित करेंगे तथा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button