सरकार को बड़ा झटका, अप्रैल में GST कलेक्शन अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर – Coronavirus Impact March GST Collection Sinks to Rs 28309 Crore Down From Last Year same month | business – News in Hindi

मार्च के लिए जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर
29 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए जीएसटी कलेक्शन (April 2020 GST Collection) में अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है. पिछले साल सामान अवधि में यह 1.13 लाख करोड़ रुपये था.
24 मार्च तक बाजार खुले रहे फिर भी कलेक्शन में गिरावट
एक सरकारी अधिकारी ने CNBC-TV18 को बताया कि जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं. खासकर इसलिए भी क्योंकि 24 मार्च तक सभी बिजनेस एक्टिविटी सुचारु रूप से चल रहे थे. 24 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देशभर में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था.
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच अब आपके घर तक सामान पहुंचाएगी सरकार, कर सकेंगे ऑनलाइन ऑर्डरहालांकि, मार्च की शुरुआती दिनों में ही कोविड-19 की वजह से आर्थिक गतिविधियां धीमी होने लगीं थी. संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग और आयात-निर्यात पर इसका असर देखने को मिला था.
ई-वे बिल में भारी गिरावट
सामानों के ट्रांसपोर्ट पर लगने वाला ई-वे बिल में मार्च के दौरान 30 फीसदी तक कमी देखने को मिली, जोकि अब मार्च में घटकर 80 फीसदी तक फिसल चुका है. बता दें कि एक राज्य से दूसरे राज्य में 50,000 रुपये से अधिका का सामान एक्सपोर्ट करने पर ई-वे बिल की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट- आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सैलरी नहीं लेने का फैसला किया
राहत पैकेज की मांग के बीच सरकार की चिंता बढ़ी
कोरोना वायरस महामारी की वजह से कारोबार प्रभावित होने के बाद सरकार से राहत पैकेज की मांग तेज हो गई है. इस बीच अब टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड गिरावट की वजह से सरकार पर दबाव बढ़ जाएगा. वित्त मंत्रालय के लिए यह चिंता का विषय है.
हालांकि, अधिकारी ने बताया कि टैक्स कलेक्शन में आगे इजाफा होगा क्योंकि मार्च महीने के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को 5 मई तक बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा कि मई और जून महीने के लिए टैक्स कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, क्योंकि लॉकडाउन के बाद इकोनॉमिक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होंगी.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार-अप्रैल में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी, हुई 19.06 लाख करोड़ की कमाई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 30, 2020, 11:55 PM IST




