भिलाई की बेटी करेगी मिसेस युनिवर्स स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व

भिलाई। भिलाई की बेटी शिखा साहू एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुई है। इस बार वह मिसेस युनिवर्स प्रतियोगिता में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी। यहां पर देश और विदेश से कई प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता मुम्बई में 9 फरवरी को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर यश गुप्ता है। गौरतलब हो कि भिलाई की बेटी शिखा साहू जो कि छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2018 मुम्बई में आयोजित मिसेस इंडिया छत्तीसगढ़ परिधान में नंबर वन का खिताब प्राप्त कर चुकी है। इस जीत के बाद शिखा साहू को एक अलग ही पहचान व सम्मान मिला। अब वह हर नारी के लिए एक मिशाल बन चुकी है। उनका मानना है कि हर वो महिला आगे बढ़ सकती है और कुछ कर सकती है जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो। शिखा साहू एक समाजसेविका के साथ नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर लगातार काम कर रही है। यही कारण है कि उन्हें सामाजिक स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुआ है। शिखा साहू 9 फरवरी को आयोजित मिसेस युनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए पुरी तरह अपनी तैयारी कर चुकी है। यह खिताब जीतकर वह शहर व प्रदेश का नाम और रौशन करना चाहती है।