छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर निगम की टीम कर रही चालानी कार्यवाही,

नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 लोगों पर 2 दिन में वसूले 12340 रुपए जुर्माना
दुर्ग।  निगम क्षेत्र में आवश्यक कार्यों से घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों मास्क लगाना अनिवार्य है। जिले में लागू लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही कर रहा है। निगम के सभी जोन की टीम सार्वजनिक स्थान पर थूकने व मास्क या चेहरा को कवर किए बिना घर से निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही कर रही है। निगम की टीम बाजार क्षेत्र, दुकानों व ग्राहकों पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। लोगों के आवागमन वाले चैक चैराहों पर दुपहिया तथा चारपहिया वाहन में अधिक लोग पाए जाने पर अर्थदंड की कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 79 लोगों से 12340 रुपए की अर्थदंड वसूला गया। कुछ स्थानों पर मास्क नहीं लगाए हुए व्यक्तियों से जुर्माना लगाकर मास्क भी प्रदाय किया जा रहा है! निगम आम जनता से अपील करती है कि कोरोनावायरस के तहत नियमों का पालन कर निगम प्रशासन का सहयोग करें! इन 2 दिनों में जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 24 लोगों से 1940, जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 31 लोगों से 3600, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 15 लोगों से 3000, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 08 लोगों से 1600 जोन क्रं. 05 सेक्टर एरिया में 11 लोगों से 2200 रूपए अर्थदंड की वसूल किए।

Related Articles

Back to top button