Uncategorized

गंज शापिंग काम्पलेक्स जल्द होगा लोकार्पित

महापौर ने निरीक्षण कर एक माह के अंदर बचे कार्यो को पूरा करने निर्देश दिये

दुर्ग! महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा पुरानी गंज मण्डी के पास नवनिर्मित गंज शापिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण कर अधिकारियों को बचे शेष कार्यो को जल्द पूरा करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा शहर की जनता को यह काम्पलेक्स जल्द समर्पित किया जाना है। उन्होंने काम्पलेक्स के चारों ओर और ऊपर-नीचे सभी जगहों का निरीक्षण किये। काम्पलेक्स परिसर में विद्युत लाईट, पानी और लैथ-बाथ की व्यवस्था के साथ पार्किंग की सुविधा का भी अवलोकन किये। महापौर ने गंज शापिंग काम्पलेक्स में ग्रील और रंग-रोगन करने कहा। उन्होंने काम्पलेक्स के सामने भाग में समतलीकरण कर पेवरब्लाक लगाने निर्देश दिये। 3.15 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे काम्पलेक्स में 74 दुकानें बनायी गयी है महापौर इसका आबंटन की प्रक्रिया की जानकारी अधिकारियों से ली तथा कहा दुकानों को बेचने के लिए ऑफर आमंत्रण जल्द निकालने कहा। अधिकारियों ने बताया काम्पलेक्स में दो लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया जारी है। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, राजस्व प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, अन्य एमआईसी प्रभारी कविता तांडी, पार्षद अल्का बाघमार, सविता साहू, विद्या नामदेव अधिकारी ए0आर0 रहंगडाले उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button