29 अप्रैल क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज के दिन भाग्य का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा, कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी | घर के बड़े बुजुर्गों से भी सहयोग देखने को मिलेगा, ईश्वर कि आराधना करने से मानसिक शान्ति मिलेगी और शुभ फलों कि प्राप्ति होगी | आज आपको अपने चाल चलन पर ख़ास ध्यान रखने कि आवशयकता है अन्यथा पूरा दिन आपका खराब हो सकता है और मान सम्मान कि हानि का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज आपको अपने स्वस्थ्य प्रति थोडा सचेत रहने कि आवशयकता है, शरीर में आलस्य कि बढ़ोत्तरी बनी रहेगी | स्वभाव में जिद्दीपन बिलकुल न आने दें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज आपको अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से लाभ होगा, दोस्तों के साथ ना बिगाड़े | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा | बहनों कि सेवा करना शुभ फल देगा |
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- कार्यक्षेत्र में सामान्य हालात बने रहेंगे, परिवार से हर संभव सहयोग प्राप्त होगा | स्वभाव में गुस्से कि अधिकता बनेगी, जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज अपना समय आप दूसरों कि कमियां निकालने �ें न व्यर्थ करें उल्टा उसको काम में लगाकर अपना लाभ कमाएं| कुत्तों कि सेवा करना शुभ फल देगा |
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज आपका भाग्य पूर्णरूप से आपका सहयोग करेगा | घर बड़े बुजुर्गों कि सेवा करके उनका आशीर्वाद जरुर लें, कार्यक्षेत्र में शुभ फलों कि प्राप्ति होगी | घर में शांतिमय माहौल बना रहेगा लेकिन स्वस्थ्य को लेकर थोडा चिंतित रह सकते हैं| माता कि सेवा करने से शुभ फलों कि प्राप्ति होगी | आज शरीर में कुछ नया करने जज्बा उठेगा |
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आपका भाग्य आपको अच्छे से सहयोग नहीं कर पायेगा, कार्य क्षेत्र में आशातीत फल प्राप्त नहीं हो पायेंगे | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, पढाई लिखाई में अच्छा मन लगेगा | प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी | अपने स्वभाव पर काबू रखें अन्यथा किसी से मतभेद पैदा हो सकते हैं | घर से निकलते समय दहीं का तिलक लगाना शुभ फल देगा |
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- स्वास्थय के प्रति विशेष ध्यान रखने कि आवशयकता है, पेट सम्बन्धी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है| आज आप अपनी योग्यता के हिसाब से सफलता प्राप्त करेंगे | घर के बड़े बुजुर्गों कि सेवा करना से शुभ फल मिलेंगे | पढाई लिखाई में अच्छा मन लेगेगा, प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे |
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- परिवार कि तरफ से प्रशन्नता का माहौल बना रहेगा, आज परिवार का सुख पूर्णरूप से प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है | बड़े बुजुर्गों से राय मशवरा करने जो काम प्रारंभ करोगे उसमे सफलता प्राप्त होगी | आज आपका शुभ रंग पीला होगा |
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज शरीर में आलस्य कि बढ़ोतरी बनी रहेगी, पढाई लिखाई में मन लगाने में मुश्किल होगा | किसी नए काम कि योजना बनाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है | मन में नकारात्मक विचार न आने दें, अन्यथा मानसिक शान्ति कि हानि होगी | आज आपका शुभ रंग हरा होगा |
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- अपका स्वस्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा, परिवार का सहयोग देखने को मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत फल प्राप्त नहीं हो पायेंगे, पढाई में मन लगाना मुश्किल होगा | आप अपने चाल चलन का ख़ास ध्यान रखें, अन्यथा मान सम्मान कि हानि उठानी पड़ सकती है | आज के दिन किसी का जूठा न खाएं |
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ेगा, आशातीत फल प्राप्त नहीं हो पायेंगे | माता के स्वस्थ्य को लेकर परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं उनके प्रति सचेत रहने कि आवशयकता है| आप खुद भी सावधान रहे कोई अप्रिय घटना होने के योग बने हुए हैं | आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा |
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहने कि आवश्यकता है, शरीर में आअल्स्स्य कि बढ़ोतरी रहेगी | सवभाव में गुस्सा न बढ़ने दें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज पिता के स्वस्थ्य मे जितना समय व्यतीत करेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा, पिता के साथ तालमेल न खराब करें| आज आपका शुभ रंग पीला होगा |
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- विद्यार्थियों के लिए आज कल दिन कुछ ख़ास अच्छा नहीं है, पढाई लिखाई में अच्छे से मन नहीं लगा पायेंगे | आज परिवार के साथ कहीं घुमने जाने कि योजना बन सकती है | किन्हीं अच्छे कार्यों के ऊपर धन खर्च होंने के योग बने हए हैं | पिता के स्वास्थ्य में या खुद के स्वस्थ्य में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं | आज आपका शुभ रंग सफ़ेद होगा |
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100