छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराज पी. के कुशल मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

दन्तेवाड़ा- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराज पी. के कुशल मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् आज दिनांक 23.04.2020 को माओवादियों के मलागिर एरिया कमेटी के सक्रिय माओवादी सीएनएम कमाण्डर ताती लखमा उम्र 41 वर्ष अचेली पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा माओवादियों के विचार धारा से तंग आकर शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित हो कर समाज की मुख्यधारा में जुडकर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है।

नक्सली ताती लखमा ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव व उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ डी.एन. लाल, समक्ष आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास नीति के तहत् आत्मसमर्पण पश्चात पुलिस अधीक्षक ने आत्मसमर्पित नक्सली को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/758080410

Related Articles

Back to top button